फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   By organizing a Chaupal, the achievements of the Central Government in the last 12 years were highlighted.

Bijnor News: चौपाल लगाकर केंद्र सरकार की 12 सालों की उपलब्धि पर डाला प्रकाश

Mon, 22 Jun 2026 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
By organizing a Chaupal, the achievements of the Central Government in the last 12 years were highlighted.
नूरपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत हसुपुरा में रात्रि चौपाल आयोजित की गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी एवं पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया और ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने किया।
विज्ञापन

शनिवार को गांव हसुपुरा के प्राथमिक विद्यालय में रात्रि चौपाल में एसडीएम नितिन तेवतिया ने बताया कि तहसील में 82 प्रतिशत फार्मस रजिस्ट्री की गई हैं। सभी खेती संबंधित खसरा, खतौनी, नक्शा ऑनलाइन कर दिए गए हैं, जिससे किसानों को लेखपाल के चक्कर लगाने से छुटकारा मिलेगा। एडीपीआरओ छविनाथ सोनकर ने पंचायती राज विभाग, एआर कापरेटिव ने सहकारिता विभाग, बीएसए सचिन कसाना ने शिक्षा विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने कहा कि मोदी सरकार ने देश से गरीबी मिटाने तथा योजनाओं को प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचाने का कार्य किया, जिसमें पूर्व की सरकारें विफल रही हैं।
विज्ञापन

एमएलसी अशोक कटारिया ने कहा कि इन 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान को अपना परिवार मानकर, बिना किसी भेदभाव के भारत के खजाने का मुंह गरीब कल्याण के लिए खोल रखा है। मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थी जोगेंद्र सिंह, संतोष देवी को घर की चाबी सौंपी गई। गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों के अन्नप्रासन भी कराया। समाज सेवी राशु चौहान, विनय कुमार, धर्मेंद्र सैनी, नपा अध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह, ग्राम प्रधान पूनम, एडीओ पंचायत करुणा चौहान, एडीओ योगेश कुमार, सीडीपीओ सतीश कुमार, डॉ. राजेंद्र, डॉ. अजय गंधर्व, ग्राम पंचायत सचिव नीरज कुमार, सचिव विपिन सैनी, सोहित कुमार, गौरव कुमार, सलमान खान आदि मौजूद रहे। संचालन जिला मंत्री किसान मोर्चा सत्यवीर चौहान, एडीओ ग्राम विकास सलीम अहमद ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed