फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   By-elections for one Zilla Panchayat member, six pradhan and two BDC posts today

Bijnor News: एक जिला पंचायत सदस्य, छह प्रधान और दो बीडीसी पदों पर उपचुनाव आज

Tue, 06 Aug 2024 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
By-elections for one Zilla Panchayat member, six pradhan and two BDC posts today
धामपुर की दो पंचायतों में होने वाले उपचुनाव के लिए रवाना होती पोलिंग पाटियां। स्त्रोत विकास विभ
- उपचुनाव कराने के लिए मतदान केेंद्रों पर 76 पोलिंग पार्टी रवाना
विज्ञापन

- सभी ब्लाॅक मुख्यालयों सेे पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौ । जनपद में एक जिला पंचायत सदस्य वार्ड 17 पर, छह ग्राम प्रधान पदों के लिए और 2 क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट पर उपचुनाव आज होगा। सभी मतदान स्थलों केे लिए उप चुनाव कराने के लिए ब्लाक मुख्यालयों से 76 पोलिंग पार्टियां सोमवार को रवाना की गई। इन सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। पुलिस व प्रशासन की ओर मतदेय स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम किए गए हैं।
जिले में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य की रिक्त सीटों पर छह अगस्त को उपचुनाव होना है। जिला प्रशासन उप चुनाव कराने के लिए पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटा है। सोमवार को ब्लाकों से पोलिंग पार्टी रवाना हुई।
विज्ञापन

ब्लाॅक किरतपुर की वार्ड 17 जिला पंचायत सदस्य की रिक्त सीट, ब्लाक हल्दौर की ग्राम पंचायत इस्लामपुर लाला उर्फ जुड्डी, ब्लाॅक बुढ़नपुर स्योहारा की ग्राम पंचायत वजीरपुर जागीर, ब्लाक नहटौर ग्राम पंचायत मुस्सेपुर पाली, ब्लाॅक धामपुर की ग्राम पंचायत अलादीनपुर भटपुरा और मुबारकपुर टप्पा उर्फ भारती जलीलपुर ब्लाॅक की ग्राम पंचायत नवादा में प्रधान पद के लिए उप चुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट पित्थापुर और मंझौला बिल्लौच पर उपचुनाव होगा। उपचुनाव को लेकर पोलिंग पार्टी रवाना हो गई है। करीब 76 पोलिंग पार्टी बूथों के लिए भेजी गई और 11 पोलिंग पार्टी को रिजर्व है। एक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय, मतदान अधिकारी तृतीय सहित 4 मतदान कार्मिक।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील ने बताया कि उपचुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टी रवाना हो गई हैं। पोलिंग पार्टी रवाना होते समय प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed