फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Businessmen hoard the officers

बाजार बंद कराने आए अफसरों को व्यापारियों ने घेरा

Wed, 16 Jan 2019 11:33 PM IST
NAVEEN GUPTA ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Published by: NAVEEN GUPTA Updated Wed, 16 Jan 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Businessmen hoard the officers
बिजनौर में शंभा बाजार को बंद कराने गए एसडीएम का घेराव कर उनसे वार्ता करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर। साप्ताहिक बंदी पर बाजार बंद करने आए एसडीएम व सहायक श्रमायुक्त घनश्याम सिंह का व्यापारियों ने घेराव किया। व्यापारियों ने बड़े शोरूम व पैठ बाजार बंद न करने का आरोप लगाया। विरोध बढ़ता देख अधिकारी बैरंग ही लौट गए।
विज्ञापन




डीएम ने साप्ताहिक बंदी के दिन निर्धारित किए हैं। जिला मुख्यालय पर बुधवार का दिन व्यापार बंदी के लिए निर्धारित किया गया है। बुधवार को बाजार रोज की तरह खुला रहा तो एसडीएम बृजेश कुमार व सहायक श्रमायुक्त घनश्याम सिंह बाजार में दुकानें बंद कराने निकले। उन्होंने मुख्य बाजार को बंद भी करा दिया। इसका पता चलने पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष मनोज कुच्छल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल युवा के जिलाध्यक्ष विनीत शर्मा समेत तमाम व्यापारी मुख्य बाजार में पहुंच गए। कहा कि मॉल व बड़ी कंपनियों के शोरूम को बंद नहीं कराया जा रहा और न ही अवैध तरीके से लगने वाले साप्ताहिक पैठ पर कोई कार्रवाई हो रही है। केवल व्यापारियों का ही उत्पीड़न किया जा रहा है। कहा कि सभी पर एक सा नियम लागू होना चाहिए। एसडीएम ने इस संबंध में आला अफसरों के साथ व्यापारियों की बैठक कराने का आश्वासन दिया और चले गए। एसडीएम के जाने के बाद व्यापारियों ने फिर से बाजार खोल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed