फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Businessman shot and looted four lakh eighty thousand rupees

Bijnor News: व्यापारी को गोली मारकर चार लाख अस्सी हजार रुपये लूटे

Thu, 16 May 2024 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Businessman shot and looted four lakh eighty thousand rupees
सिवारा में बदमाशों द्वारा व्यापारी को गोली मारने के बाद घटना की जानकारी लेती पुलिस
दो बाइक सवार चार बदमाशों ने बुधवार की शाम छह बजे की वारदात
विज्ञापन

एसपी पूर्वी और सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया

संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा (बिजनाैर)। दो बाइक सवार चार बदमाशों ने बुधवार की रात ग्राम महमूदपुर के निकट गल्ला व्यापारी के हाथ में गोली मारकर 4.80 लाख रुपये लूट लिए। घटना की सूचना मिलने पर एसपी पूर्वी और सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायल से जानकारी ली। व्यापारी को सीएचसी भर्ती किया गया है।
थाना स्योहारा के मोहल्ला अफगानान सहसपुर निवासी नाजिम (23) पुत्र लियाकत का ग्राम महमूदपुर में फ्लोर मिल है। वह गल्ला व्यापारी भी है। बुधवार शाम लगभग छह बजे वह ग्राम रैनी और एक अन्य युवक को गल्ले का भुगतान करने जा रहा था। उसके पास 4.80 लाख रुपये थे। ग्राम महमूदपुर के निकट पीछे से दो बाइकों पर सवार चार युवक आए और उसे रोक कर तमंचे के बल से रुपये से भरा थैला छीन लिया।
विज्ञापन

विरोध किया तो बदमाश उसके हाथ में गोली मार कर घायल कर दिया और फरार हो गया। घटना की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छल, सीओ अफजलगढ़ अर्चना सिंह, कार्यवाहक थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह ने माैके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घायल व्यापारी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





शुरुआत में पीड़ित की ओर से पुलिस को गोली मारने की सूचना दी गई थी। काफी देर के बाद लूट होने की जानकारी दी। इस घटना के करीब 40 मिनट के बाद पुलिस को फोन किया गया था। मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। - नीरज कुमार जादौन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed