{"_id":"5dc1c5538ebc3e5b037e17dc","slug":"businessman-and-his-family-intoxicated-and-stolen-bijnor-news-mrt452103021","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी और उसके परिवार को नशा सुंघाकर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी और उसके परिवार को नशा सुंघाकर चोरी
विज्ञापन

हल्दौर। गांव औलियापुर में चोरों ने एक व्यापारी और उसके परिवार को नशा सुंघाकर दुकान और मकान से करीब तीन लाख रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक, फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड टीम ने जांच की।
गांव औलियापुर निवासी व्यापारी राजेंद्र सिंह सैनी उर्फ राजू ने घर में ही आटा चक्की, मेडिकल स्टोर, डेयरी और परचून की दुकान खोल रखी है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी तय कर रखी है। शादी करीब एक माह बाद होगी। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। सोमवार रात करीब दस बजे राजेंद्र आटा चक्की, मेडिकल स्टोर, डेयरी और परचून की दुकान आदि बंद कर परिवार के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर सोने चले गए। सभी लोग दूसरी मंजिल के बरामदे में सोए हुए थे। घर के नीचे के कमरों में कोई नहीं था। रात्रि में किसी समय चोरों ने घर में प्रवेश किया और सोए परिजनों को बेहोशी की दवा सुंघा दी। इसके बाद चोरों ने नीचे के कमरों में पहुंचकर दुकान के गल्ले का लॉक तोड़ा, डबल बेड में रखे रखी नकदी सहित करीब तीन लाख रुपये, सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए।
राजेंद्र की पत्नी यशोदा सुबह करीब पांच बजे जागीं। उन्हें जीने के दरवाजे की कुंडी नीचे से बंद मिली। इसके बाद उन्होंने अन्य परिजनों को जगाया। व्यापारी के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने घर का मुख्य द्वार खुला होने पर अंदर प्रवेश किया और जीने का दरवाजे की कुंदी खोली। चोरी की घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की सूचना फोन पर पुलिस को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा, फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने मौके का मुआयना किया। ग्रामीण घर के समीप खड़े विद्युत खंभे के सहारे चोरों के छत पर चढ़कर घर में घुसने की आशंका जता रहे हैं। पीड़ित व्यापारी ने मामले की तहरीर थाने में दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि चोरों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
नश सुंघाकर चोरी की दूसरी घटना
हल्दौर। क्षेत्र में सोते हुए लोगों को बेहोशी की दवा सुंघाकर चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। ग्रामीणों का कहना है कि चोरी होने से करीब चार दिन पूर्व कुछ घुमंतू महिलाएं गांव में घर-घर जाकर भीख मांगती हैं और घर में घुसकर चोरी करने की स्थिति का जायजा लेती हैं। पुलिस ने हाल ही में गांव टांडा में चार घरों में हुई चोरी के मामले में कुछ संदिग्ध घुमंतू महिलाओं को उठाकर थाने ले जाकर पूछताछ की। पुलिस ने घुमंतू महिलाओं का चोरों के साथ होने की आशंका जता रही है।