फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Business will start in the scrap market after three months

तीन माह बाद शुरू होगा कबाड़ी मार्केट में कारोबार

Wed, 15 Sep 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Business will start in the scrap market after three months
नजीबाबाद। सरकारी नीलामी के पुराने वाहनों को काटने को लेकर कबाड़ी मार्केट में कारोबारियों के बीच तीन माह से चले आ रहे विवाद का विधायक के हस्तक्षेप से पटाक्षेप हो गया।
विज्ञापन

विधायक हाजी तसलीम अहमद ने अपने आवास पर पालोमल कॉलोनी स्थित कबाड़ी मार्केट के कारोबारियों को आमंत्रित किया और सरकारी नीलाम के पुराने वाहनों को काटने को लेकर कारोबारियों के बीच तीन माह पूर्व उभरे विवाद को लेकर दोनों पक्षों को सुना। वाहनों की नीलामी लेने और पहले काटने के मतभेदों के गहराने के बाद कबाड़ी मार्केट में कबाड़ी दो पक्षों में बंटे हुए थे। दोनों पक्षों में विवाद के चलते पुलिस ने कारोबारियों पर सख्ती की थी।
विज्ञापन

विधायक ने तीन माह से कबाड़ी मार्केट का कारोबार ठप होने से मजदूर-पेशा परिवारों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न होने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों के मतभेद दूर कराए। विधायक ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद समाप्त होने के बाद कारोबार करने की सहमति से संबंधित समझौता पत्र सीओ गजेंद्र पाल सिंह और थाना प्रभारी दिनेश गौड़ को सौंपा जाएगा। समझौते में कारोबारियों की ओर से नासिर सैफी, शमीम अहमद, अनीस सैफी, हाजी लालू, सदरूद्दीन, शकील अहमद, असलम सिद्दीकी, फहीम अहमद, हाजी दिलशाद, अरमान सैफी, दानिश, अनवर खां मंसूब शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed