Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   business news

Bijnor News: लड़ाई सेे महंगाई की आंच में तपा खजूर और कीवी

Sun, 08 Mar 2026 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
business news
बिजनौर। पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव का असर स्थानीय बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है। ईरान, सऊदी अरब से आने वाले खजूर, कीवी की कीमतों में उछाल हुआ है। खजूर 50 और कीवी 300 रुपये तक महंगा हुआ है। इसका प्रभाव आम आदमी की जेब पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन


ईरान और सऊदी से खजूर और कीवी दिल्ली आता है। इसके बाद बिजनौर पहुंचता है, मगर अब युद्ध चलने की वजह से आवक प्रभावित हुई है। खजूर, कीवी का आयात नहीं होने से कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। व्यापारियों की मानें तो जिले में रमजान के महीने में करीब 150 क्विंटल की खपत है। अमेरिका, इजराइल-ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से इन देशों में से आनेे खाद्य पदार्थो के दाम बढ़े हैं। युद्ध से पहले बाजार में एक डिब्बा कीवी की कीमत 600 रुपये थी। अब इसकी कीमत 900 रुपयेे हो गई है, जबकि खजूर पहले 250 रुपये किलो मिल रहा था, अब 300 रुपये किलो मिल रहा है।
विज्ञापन

----
खजूर और कीवी पर अर्थशास्त्र का नियम बैठ रहा सटीक
युद्ध के चलते खजूर और कीवी की बढ़ती कीमतों पर अर्थशास्त्र का मांग और आपूर्ति का एक नियम सटीक बैठ रहा है। जब किसी वस्तु की आपूर्ति घटती है, लेकिन उसकी मांग बनी रहती है। इससे बाजार में वस्तु की कमी होने के कारण उसके दाम बढ़ जाते हैं। यह उत्पाद की दुर्लभता के कारण मूल्य वृद्धि को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
महंगाई बढ़ने से खरीदारी पर पड़ा प्रभाव
व्यापारी फरीद ने बताया कि रमजान के महीने में करीब 150 क्विंटल की खपत होती है। कीवी और खजूर महंगा होने से खरीदारी पर प्रभाव पड़ा है। पहले जो ग्राहक एक किलो खजूर खरीदता था। अब वह आधा किलो ही खरीद रहा है, जबकि कीवी खरीदने वालों की संख्या भी घटी है क्योंकि बाजार में ग्राहकों को कीवी का एक पीस 100 रुपये में मिल रहा है।
----
क्या बोले व्यापारी
आवक नहीं होने से बढ़ी महंगाई : नौशाद
व्यापारी नौशाद अहमद ने बताया कि ईरान से कीवी और खजूर आता है। अब युद्ध चलने की वजह से आवक नहीं हो पा रही है। कीवी 300 और खजूर 50 रुपये महंगा हुआ है। महंगाई बढ़ने से खरीदारी भी घटी है।
----
ग्राहक और व्यापारी दोनों पर महंगाई की मार : नजाकत
व्यापारी नजाकत का कहना है कि खजूर 50 रुपये तक महंगा हुआ है। लोग कम खरीदारी कर रहे हैं। रमजान के महीने में इसकी सबसे ज्यादा खरीदारी होती है। लेकिन महंगाई की मार व्यापारी और ग्राहक दोनों पर पड़ रही है।

----
युद्ध रुकने तक महंगाई रहेगी बरकरार : लईक अहमद
व्यापारी लईक अहमद ने कहा कि खजूर, कीवी महंगी होने से खरीदारी घटी है। युद्ध रुकने तक इन उत्पादों पर महंगाई बरकरार रहेगी। क्योंकि, अभी ईरान, सऊदी से खजूर नहीं आ रहा है। रमजान में लोग कम मात्रा में खजूर की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed