फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Business back on track before festive season

त्योहारी सीजन से पहले पटरी पर लौटा व्यापार

Sun, 17 Oct 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Business back on track before festive season
त्योहारी सीजन से पहले पटरी पर लौटा व्यापार
विज्ञापन

बिजनौर। त्योहारी सीजन से पहले बाजार पटरी पर लौट आया है। कोरोना के बाद से बाजार में भीड़ थी, लेकिन खरीदार नहीं। अब बाजार में ग्राहक आ रहे हैं और खरीदारी भी कर हैं। जीएसटी के आंकड़े तो यही साबित कर रहे हैं। जिले में जीएसटी संग्रह में लगातार इजाफा हुआ है। जनता के खरीदारी करने से व्यापारियों को भी राहत मिली है।
जीएसटी संग्रह ग्राहकों से बाजार में की जा रही बिक्री पर निर्भर करता है। जिले में विभाग में 12 हजार से अधिक व्यापारी पंजीकृत हैं। पिछले साल कोरोना से बचाव के लिए लॉकडाउन लगने पर बाजार पूरी तरह बैठ गया था। लॉकडाउन खुलने के बाद भी बाजार में ग्राहकों ने खरीदारी से दूरी ही बनाए रखी। इस बार कोरोना की लहर ज्यादा घातक थी, लेकिन बाजार में लोगों ने आना नहीं छोड़ा। त्योहारी सीजन से पहले ही जिले का बाजार फिर से चमकने लगा है। बाजार में फिर से ग्राहक आ रहे हैं और जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं। जीएसटी का बढ़ता संग्रह इसकी गवाही दे रहा है। अब त्योहारी सीजन से बाजार में फिर से पूरी तरह तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

व्यापारी नेता मनोज कुच्छल के अनुसार बाजार में ग्राहक अब खरीदारी कर रहे हैं। पहले से स्थिति में सुधार तो हुआ ही है। अब त्योहारी सीजन से बाजार पूरी तरह से पटरी पर लौटने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर कार्यपालक एके सिंह के अनुसार जीएसटी संग्रह में इजाफा हो रहा है। जिलेवासी काफी खरीदारी कर रहे हैं।
जीएसटी संकलन के आंकड़े
माह 2020-21 2021-22
अप्रैल 1.00 20.02
मई 3.76 7.34
जून 11.82 11.98
जुलाई 16.26 20.73
अगस्त 20.77 12.40
सितंबर 13.81 12.54
नोट: चालू वित्तीय वर्ष के जीएसटी संग्रह में चीनी उद्योग से मिलने वाले टैक्स को शामिल नहीं किया गया है। राशि करोड़ रुपये में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed