फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bus trips to increase before Diwali, Transport Corporation gears up for preparations

Bijnor News: दीपावली से पहले बढ़ेंगे बसों के फेरे, तैयारी में जुटा परिवहन निगम

Tue, 07 Oct 2025 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bus trips to increase before Diwali, Transport Corporation gears up for preparations
बिजनौर। त्योहार के मद्देनजर परिवहन निगम अपनी तैयारियों में जुटा है। दीपावली से पहले जिले में रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए अधिकारी बसों के फेरे बढ़ाने की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन


बिजनौर डिपो से अलग-अलग रूटों पर करीब 150 बसों का संचालन किया जा रहा है। दीपावली पर सभी लोग अपने घर आते हैं। इसलिए, त्योहार पर रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। ऐसे में हर रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए जा सकें। इसकी रूपरेखा तैयारी हो रही है। मेरठ, दिल्ली, बरेली, मुरादाबाद, हरिद्वार सहित अन्य रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर धामपुर, नजीबाबाद, नगीना, नूरपुर मार्ग पर भी बसों के फेरे बढ़ाए जाने की तैयारी चल रही है। साथ ही त्योहार के मौके पर देर शाम तक यात्रियों को बस मिल सकेंगी, जिससे उन्हें अपनी मंजिल तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं होगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि त्योहार पर अपने घर आने वाले यात्रियों को बसों में कोई परेशानी नहीं होगी। सभी रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाएंगे जाएंगे। दीपावली सहित अन्य सभी त्योहार को लेकर तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed