फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bus service started for AIIMS Rishikesh

प्राथमिक विद्यालय द्वितीय की खिड़की तक लगे हैं कूड़े के ढेर

Sat, 16 Jan 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Bus service started for AIIMS Rishikesh
नींदडू़ के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय की खिड़की तक पड़ा कूड़ा। - फोटो : BIJNOR
प्राथमिक विद्यालय द्वितीय की खिड़की तक लगे हैं कूड़े के ढेर
विज्ञापन

नींदडू़। प्राथमिक विद्यालय द्वितीय का भवन खस्ताहाल और असुरक्षित हो चुका है। जिस कारण प्रधानाचार्य कक्ष में ही दो कक्षाओं के बच्चों को बैठाकर पढ़ाना पड़ रहा है। उधर, मोहल्ले वालों द्वारा भवन के पीछे की गली में डाला जा रहा कूड़ा खिड़की तक आ जाने से वातावरण दुर्गंधमय हो गया है।
करीब 35 वर्ष पूर्व नींदडू़ खास के तत्कालीन प्रधान गुलाम साबिर के कार्यकाल में प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के भवन का निर्माण हुआ था। प्रधानाचार्य कक्ष के अलावा दो बड़े कमरे व बरामदा है। बाद में विभाग द्वारा चार अतिरिक्त कमरे बनाए गए। पुराना भवन आंगन के तल से एक डेढ़ फुट गहरा हो गया है। भवन की हालत बहुत खराब हो चुकी है। छत का प्लास्टर गिर गया है तथा दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। भवन असुरक्षित होने के कारण उसके दो कमरों और बरामदे का प्रयोग बंद कर दिया गया है। पंचायत द्वारा बरामदे में बने प्रधानाचार्य कक्ष की मरम्मत कराकर उसे मिड-डे-मील की रसोई में बदल दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्य अध्यापिका गीता रानी ने बताया कि पुराने दोनों कमरे व बरामदा असुरक्षित होने के कारण उनका उपयोग नहीं किया जा रहा है। तीन कमरों में एक एक कक्षा तथा प्रधानाचार्य कक्ष में दो कक्षाएं चलानी पड़ती हैं। मोहल्ले वाले अपने घरों का कूड़ा विद्यालय के पीछे की गली में डाल रहे हैं। कूड़े के ढेर कमरे की खिड़की तक आ गए हैं। कमरे खोलने पर कूड़े की बदबू बरामदे तक आती है। टॉयलेट की छत पर भी कूड़ा पड़ा है। सुरक्षा की दृष्टि से बच्चों को उस टॉयलेट में नहीं जाने दिया जाता। सफाई कर्मचारी आंगन की सफाई तो कर जाते हैं, किंतु गली का कूड़ा उठाने से कतराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत द्वारा विद्यालय के खस्ताहाल भवन को कार्य योजना में शामिल किया बताया जाता है, किंतु इसका पुनर्निर्माण नई पंचायत के गठन के बाद ही संभव हो सकेगा।
दूसरे विद्यालय की दीवार में भी है दरार
नींदडू़। प्राथमिक विद्यालय प्रथम एवं द्वितीय एक ही प्रांगण में स्थित हैं। प्राथमिक विद्यालय प्रथम का भवन बेहतर है, किंतु दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे की दीवार में भी दरार आ गई है। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने उसकी मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed