{"_id":"60e895cd8ebc3e87bb6cafaf","slug":"bus-service-restored-for-haridwar-and-delhi-nazibabad-news-mrt546634688","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार और दिल्ली के लिए बस सेवा बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार और दिल्ली के लिए बस सेवा बहाल
विज्ञापन
हरिद्वार और दिल्ली के लिए बस सेवा बहाल
नजीबाबाद। उत्तराखंड और दिल्ली के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को राहत मिली है। नजीबाबाद डिपो ने कोरोना महामारी के कारण करीब दो माह बाद हरिद्वार और दिल्ली के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू की है।
नजीबाबाद डिपो ने शुक्रवार को हरिद्वार और दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा पूर्व की भांति शुरू की है। डिपो इंचार्ज भाईलाल के अनुसार हरिद्वार (उत्तराखंड) के लिए सीधे 15 रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया गया है। उधर, काफी समय से नजीबाबाद डिपो से कौशांबी तक जा रही रोडवेज बसों को अब सीधे दिल्ली तक संचालित किया जा रहा है। दिल्ली के लिए नजीबाबाद डिपो रोजाना तड़के 3:30 बजे से शुरू होने वाली रोडवेज बस सेवा के अंतर्गत दिनभर में करीब 10 बसों का संचालन करता है। नजीबाबाद डिपो से लखनऊ, कानपुर और रूपैहड़िया के लिए प्रात: सात और आठ बजे के बीच एक-एक रोडवेज बस सेवा रोजाना संचालित हो रही है। डिपो की करीब 56 बसों का संचालन उत्तराखंड, दिल्ली और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए किया जा रहा है।