फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bus passenger 's hand cut down on road

बस यात्री का हाथ कट कर सड़क पर गिरा

Sat, 07 May 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 07 May 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
नहटौर में  धामपुर डिपो की बस में डीसीएम ने साइड मार दी। बस की खिड़की से हाथ निकालकर बैठे एक युवक की जान पर बन आई। उसका एक हाथ काटकर सड़क पर गिर गया। एक महिला के हाथ में भी चोट आई है। दोनों  घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

धामपुर डिपो की बस बिजनौर से नहटौर की ओर आ रही थी। नहटौर हल्दौर मार्ग पर गांव कुंडा के पास सामने से आ रही डीसीएम ने बस की पिछले हिस्से में साइड मार दी। बस में खिड़की से बाहर हाथ निकालकर बैठे मोहल्ला कस्साबान बिजनौर निवासी अबूबकर का हाथ कटकर नीचे सड़क पर गिर गया। दूसरी सीट पर बैठी झालू की शाहीन पत्नी मोहम्मद आलम का हाथ भी खिड़की से बाहर था। उसका हाथ भी बुरी तरह से जख्मी हो गया। हादसे के बाद चालक डीसीएम को लेकर फरार हो गया। घायलों को बस सीएचसी में लाई। यात्रियों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इसी दौरान बस के चालक-परिचालक घायलों को छोड़कर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल रेफर होने के बाद एबुलेंस की व्यवस्था नहीं होने पर करीब एक घंटे तक सीएचसी में ही तड़पते रहे। उन्हें प्राइवेट एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed