फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bus going from Lakhimpur Kheri to Kashmir overturns, 16 injured

Bijnor News: लखीमपुर खीरी से कश्मीर जा रही बस पलटी, 16 घायल

Tue, 28 May 2024 05:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Bus going from Lakhimpur Kheri to Kashmir overturns, 16 injured
बिजनौर-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर गांव रूस्तमपुर के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

बस चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, बस में सवार थे 55 लोग
ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए लखीमपुर खीरी से कश्मीर जा रहे थे सभी

संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर (बिजनौर)। ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए लखीमपुर खीरी से श्रमिकों को लेकर कश्मीर जा रही एक निजी बस सड़क किनारे दस फुट गहरे गड्ढे में पलट गई। इसमें तीन बच्चों समेत 16 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। बस में 55 लोग सवार थे, हादसे के वक्त सभी सहम गए।

सोमवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे स्टेट हाईवे पर स्थित गांव रुस्तमपुर के पास चालक को झपकी आ जाने बस अनियंत्रित होकर करीब दस फुट गहरे गड्ढे में पलट गई। बस में सवार जनपद लखीमपुर खीरी के कोतवाली गोला गोरखनाथ निवासी साकरुल (22) पत्नी अतीक, सरवरी (50) पत्नी बबलू, सबलू (20) पुत्र बबलू, बबलू (55) पुत्र केदार, महफूज (60), साबरुन जहां (19) पत्नी मोहम्मद अहमद, मोहम्मद अहमद (20) पुत्र अहमद हुसैन, अमीर हसन (21) पुत्र अली हसन, अमन (30), मुख्तार अंसारी (50), अहमद हुसैन (60), अफसाना (30) पत्नी वसीम, महफिश (8) पुत्री वसीम, मुन्ना (3) और सलमान (डेढ़ वर्ष) पुत्रगण नूर हसन, साकिरा पत्नी (50) महफूज निवासी सिकंदराबाद सहित 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

बस में 55 लोग सवार थे। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से बस में सवार लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला और सीएचसी हल्दौर भिजवाया। हालांकि कुछ लोगों को मामूली गुम चोटें ही आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीषण गर्मी में नौ घंटे तक झेली भूख-प्यास
हादसा सोमवार सुबह करीब चार बजे हुआ। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। उधर, बस के सवार अन्य श्रमिक अपने बच्चों के साथ सड़क किनारे करीब नौ घंटे तक भीषण गर्मी और भूख, प्यास से परेशान बैठे रहे। सूचना पर सीओ सिटी संग्राम सिंह सीएचसी हल्दौर मौके पहुंचे और उन्होंने घायलों का हालचाल पूछा। इसके बाद दूसरी बस के पहुंचने पर सभी को कश्मीर के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed