फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bus and truck collision grueling , seven serious

बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, सात गंभीर

Tue, 09 Aug 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 09 Aug 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bus and truck collision grueling , seven serious
नगीना-धामपुर मार्ग पर ट्रक और बस की भिंडत में क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : अमर उजाला
नगीना में नगीना-धामपुर हाईवे पर स्थित रेलवे गोदाम मोड़ के सामने प्राइवेट बस और ट्रक की टक्कर में 19 लोग घायल हो       गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नगीना सीएचसी में भर्ती कराया,जिसमें सात ही हालत गंभीर है। बस बरेली के कस्बा बहेड़ी से हरिद्वार जा रही थी, जबकि ट्रक हरिद्वार से कलकत्ता जा रहा था।
विज्ञापन

बस में सवार बाबूराम, संजय, पन्नालाल आदि ने बताया कि वे हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए अपने पास के गांव नवोर,  गिरधरपुर व जाम बाजारवाली के लोगों व परिवार के बच्चों को लेकर रविवार की शाम 8 बजे प्राइवेट बस से चले थे। सोमवार सुबह जब उनकी बस नगीना-धामपुर रोड स्थित कालाखेड़ी रेलवे माल गोदाम के  सुबह चार बजे पहुंची तो नगीना की ओर से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। बस में करीब 60-65 लोग सवार थे। हादसे में ट्रक ड्राइवर नजाकत (36), उसका बेटा शादाब (18), आबिद (45) व साबिर (32)जसपुर निवासी घायल हो गए। वहीं बस ड्राइवर ओमप्रकाश (40) परिचालक राजीव (35), आरती (14), सरस्वती (70), नन्ही (45), कमला (35), मुन्नी (40), चंचल (10), शीतल (14), होरी लाल(30), संजय (19), बाबूराम (42), ब्रजेश मार्य (24), पन्ना लाल (50),  महावीर (52) भी घायल हो गए। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी नाथीराम पवार  पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को नगीना सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों में ट्रक ड्राइवर, आरती, सरस्वती, कमला, शीतल, चंचल, नन्ही की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के कारण एक घंटे तक मार्ग जाम रहा। पुलिस ने मार्ग से दोनों वाहनों का हटवा कर यातायात सुचारु कराया। शेष यात्रियों को दोपहर बाद दूसरी बस से हरिद्वार रवाना कर  दिया गया। पुलिस के अनुसार किसी ने भी मामले की रिपोर्ट  दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन


प्याज से भरा ट्रक पलटा
जलालाबाद। नजीबाबाद-किरतपुर मार्ग पर प्याज से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। संयोग से हाईवे पर आस पास वाहन नहीं था अन्यथा भयंकर हादसा हो सकता था। जोधपुर से नजीबाबाद प्याज लेकर आ रहा दस टायरा ट्रक यूपी 12 एटी 1270 गांव कबाड़ीवाला निकट अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रक पलटने से प्याज के बोरे बिखर गए। ट्रक स्वामी नरेंद्र कुमार स्वयं ट्रक चला रहा था। ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से नरेंद्र के मामूली चोटें आईं, जबकि ट्रक में भरी बड़ी मात्रा में प्याज खराब हो गई। सूचना मिलने पर मंडी समिति से कई सब्जी आढ़ती मदद के लिए घटना स्थल पर पहुुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार-बाइक की भिड़ंत में शिक्षक घायल 
सहसपुर। सोमवार की सुबह करीब छह बजे शेरपुर मंजरा गांव लाडलाबाद निवासी सुलेंद्र  (25) अपनी बाइक से मंदिर गया था। लौटते समय गांव आलमपुरी तालाब के सामने बोलेरो-बाइक में टक्कर हो गई। इसमें सुलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घायल सुलेंद्र गाड़ी के नीचे पड़ा तड़पता रहा। राहगीरों ने घटना की सूचना निवासियों को दी। ग्रामीणों की मदद से घायल को गाड़ी के नीचे से बाहर निकाला गया। घायल को आनन फ़ानन में मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed