फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Burning of evils with Holika

होलिका के साथ किया बुराइयों का दहन

Sun, 28 Mar 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Burning of evils with Holika
होलिका के साथ किया बुराइयों का दहन
विज्ञापन

बिजनौर। सुबह से ही जहां जिलेभर में होलिका को सजाना शुरू कर दिया था, वहीं पूरे दिन महिलाएं और पुरुष होलिका पूजन करते रहे और परिवार की सुख समृद्घि की कामना की गई। शाम के समय निर्धारित शुभ मुहूर्त में जिलेभर में होलिका दहन किया गया। दहन के साथ ही होलिका भवानी की जय... और होली गीत की गूृंज रही। दिन में युवाओं ने डीजे लगाकर होली के गीतों पर जमकर डांस किया। वहीं प्रतिष्ठानों पर दुकानदारों ने जमकर रंग गुलाल खेला। शहरों में अधिकांश होली स्थलों पर सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही।
रविवार को सुबह से ही जिलेभर में होली का खुमार देखने को मिला। जिलेभर में 1700 से ज्यादा जगहों पर होलिका स्थल बनाए गए थे, जहां युवाओं ने लड़की से होली को सजाना शुरू कर दिया। महिलाओं और पुरुषों ने नारियल आदि चढ़ाकर होलिका पूजन किया। महिलाओं ने परिवार की सुख, शांति और समृद्घि की कामना की। दोपहर होते होते होलिका के पास डीजे लग गए और होली के गीतों पर युवा जमकर थिरके। युवाओं ने एक दूसरे को रंग भी लगाया। राम का चौराहा, मोहल्ला कुंवर बाल गोविंद, राम बाग घेर, मोहल्ला जाटान, गीता नगरी, काजीपाड़ा में हेमराज कॉलोनी रोड, कलक्ट्रेट, गांव आदमपुर आदि में होलिका लगाई गई थी। बाजार में भी होली धूमधाम से मनाई गई। व्यापारियों ने एक दूसरे को जमकर रंग लगाया और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। सुरक्षा की दृष्टि से होलिका दहन स्थलों के पास पुलिसकर्मी तैनात रहे। बालिकाओं ने होलिका पर जाकर गोबर के बने चांद, सितारे आदि डाले। बाजार में गन्ने व जौ की खूब बिक्री हुई। शाम होते होते सभी काम खत्म करके घर रवाना हो गए। घरों में भी पूजन किया गया। इसके बाद शाम के समय पहले ग्रामीणों ने मोहल्ले, गांव, कॉलोनी में हुलियारों की टोलियों ने ढोल की थाप पर होली गीत गाए। इसके बाद शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। सभी ने होलिका मैया की जय के नारे लगाए। होलिका की आग की लपटों में जौ की बाली भूनी गईं।
विज्ञापन

एक दिन पहले ही चढ़ गया रंग
गजरौलाशिव। क्षेत्र के गांवों में होली के त्योहार की धूम रही। युवाओं ने डीजे लगाकर होली के गीतों पर खूब डांस किया। गांवों में भी दुकानों पर पिचकारी, गुलाल की बिक्री हुई। बच्चों ने परिजनों के साथ बाजार में जाकर रंग और पिचकारी की जमकर खरीदारी की। बच्चों ने पिचकारी लेकर परिजनों को ही भिगोना शुरू कर दिया।

नजीबाबाद के मकबरे में होलिका दहन करते लोग।

नजीबाबाद के मकबरे में होलिका दहन करते लोग।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में होली पूजन करते गायत्री परिवार के सदस्य।

नजीबाबाद में होली पूजन करते गायत्री परिवार के सदस्य।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में जीआईसी के निकट होली पूजन करतीं महिलाएं।

नजीबाबाद में जीआईसी के निकट होली पूजन करतीं महिलाएं।- फोटो : NAZIBABAD

चांदपुर में होलिका मंदिर शिव मूर्ति पर होली पूजन करती महिलाएं

चांदपुर में होलिका मंदिर शिव मूर्ति पर होली पूजन करती महिलाएं- फोटो : BIJNOR

 धामपुर में होलिका पूजन करतीं महिलाएं।

धामपुर में होलिका पूजन करतीं महिलाएं।- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed