फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Burglars steal into a closed house

चोरों ने बंद पड़े मकान में की चोरी

Fri, 17 Jul 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Burglars steal into a closed house
चोरों ने बंद पड़े मकान में की चोरी
विज्ञापन

अफजलगढ़। चोरों ने बंद पड़े मकान की छत का जाल काटकर उसमें रखे सोने व चांदी के कीमती आभूषण व कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित मकान स्वामी ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

बृहस्पतिवार रात चोरों ने गाजी कॉलोनी स्थित एक बंद मकान को अपना निशाना बनाया। गृह स्वामी वसीम अहमद ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। शुक्रवार सुबह अफजलगढ़ से उसके पड़ोसी का फोन आया। उसने बताया कि उनके मकान के जीने का दरवाजा खुला पड़ा है। इस पर उसने नगर में रह रहे अपने मामा साजिद को कॉल कर अपने घर पर भेजा। उसके मामा ने बताया कि चोरों ने उसके मकान की छत का जाल काटकर घर में चोरी कर ली। घर में रखी अलमारी के ताले टूटे पड़े हैं और अलमारी से समान गायब है। पीड़ित ने चोरी की घटना की तहरीर पुलिस में दी है। बताया कि चोरों ने उसके घर से तीन तोले सोने व पांच तोले चांदी के आभूषणों सहित घर का अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। चोर करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने घटना से अनभिज्ञता जताते हुए तहरीर मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed