फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bumper sugarcane production will be available from advanced species

Bijnor News: उन्नत प्रजाति से मिलेगा बंपर गन्ना उत्पादन

Sun, 16 Feb 2025 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 16 Feb 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bumper sugarcane production will be available from advanced species
बिजनौर। गन्ने की बुवाई का समय आने वाला है। गन्ना प्रजाति 0238 रोग ग्रस्त होने से उत्पादन पर खासा प्रभाव पड़ा है। उत्पादन गिरने से किसान व चीनी मिलों को नुकसान हुआ। नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को नई प्रजाति की बुवाई करनी होगी। खेती तकनीकी विधि व नई उन्नत बीज से ही किसान आर्थिक स्थिति में सुधार ला पाएंगे।
विज्ञापन

नगीना अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक केके सिंह ने कहा कि गन्ना प्रजातियों का बदलाव जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसान 0238 के स्थान पर दूसरी नवीनतम प्रजातियां जैसे को 15023 , कोशा 13235, कोलख 14201, कोशा 17231, कोशा 18231, कोलख 16202 आदि बुवाई करें। यह उत्पादन में अच्छी है।
विज्ञापन

nबुवाई के समय रखे इनका ध्यान : वैज्ञानिक डॉ. केके सिंह ने कहा कि किसान बीज फसल खेत से बीज कटाई से 10 से 15 दिन पूर्व सिंचाई कर दें। बुवाई से 10-15 दिन पूर्व खेत की जुताई करने के बाद पलेवा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोध करके करें गन्ना बुवाई : वैज्ञानिक केके सिंह ने कहा कि गन्ना बुवाई से पहले बीज शोधन करने के लिए किसान 100 लीटर पानी में 200 ग्राम कार्बेंडाजिम एवं 150-200 मिली. क्लोरपायरीफास मिला लें।
इस घोल में गन्ने के टुकड़े को 10 से 15 मिनट तक अवश्य भिगोए। बुवाई पूर्व खेत की तैयारी करते समय जीवांश खाद का प्रयोग ट्राईकोडरमा के साथ अवश्य करें। पोषक तत्व के रूप में 180 किलोग्राम नत्रजन, 80 किलोग्राम फास्फोरस एवं 60 किलोग्राम पोटाश प्रति हेक्टेयर की दर से प्रयोग करें।

जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने बताया 0238 प्रजाति की जगह अन्य उन्नत प्रजातियों की जानकारी और अच्छा उत्पादन के लिए तकनीकी जानकारी भी किसानों दे रहे हैं। किसान बीज की कटाई बुवाई के 1 दिन पूर्व ही करें, बीज को दो आंख के टुकड़े में काटे। शोध कर ही बुवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed