फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bullies stopped water in Murshadpur Delhi, waterlogging in the village

Bijnor News: मुर्शदपुर दिल्ली में दबंगों ने बंद कर दिया गांव की निकासी का पानी

Fri, 06 Jan 2023 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bullies stopped water in Murshadpur Delhi, waterlogging in the village
नहटौर। गांव से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी गांव के ही एक दबंग व्यक्ति ने नाले में मिट्टी डाल कर रोक दी। गांव का पानी रुकने से रास्तों में जल भराव हो गया। पूर्व प्रधान के घर में गंदा पानी घुसने पर उसने पुलिस को तहरीर देकर पानी निकासी खुलवाने की मांग की है। वहीं पिछले 10 दिनों से रास्तों में गंदा पानी भरने से गांव में संक्रमण फैलने का भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

नहटौर-पैजनिया रोड पर गांव मुर्शपुर उर्फ मारूफपुर पड़ता है। गांव में पानी की निकासी न होने के कारण इस समय रास्तों में गांव का गंदा पानी भरा हुआ है। पूर्व प्रधान कोमन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही नरेश कुमार ने मिट्टी डालकर गांव से निकलने वाले नाले को बंद कर दिया है। पूर्व प्रधान ने बताया कि नरेश कुमार का कहना है कि यह पानी उसके खेत में जा रहा है। जिससे उसकी फसल को नुकसान हो रहा है। वहीं पूर्व प्रधान कोमन सिंह का कहना है कि पानी निकासी बंद होने से गांव का गंदा पानी उसके घर में घुस आया है। पानी घर में घुसने से उसके सामने परेशानी आ खड़ी हुई है।
विज्ञापन

कोमन सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव का पानी नरेश कुमार के खेत में न जाकर आगे खेतों में बनी हुई झील में पिछले करीब 30 वर्षों से जाता है। अब इस पानी को मिट्टी डालकर रोक दिया गया है। जिससे गांव के रास्तों में पानी भर जाने से रास्तों में निकलना भी दूभर हो रहा है। वहीं ग्राम प्रधान पीतम सिंह का कहना है कि मामला दोनों पक्षों में आपसी विवाद का है। पिछले 10 दिनों से पानी की निकासी बंद है। पानी खुलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। थाना प्रभारी पंकज कुमार तोमर ने बताया कि गांव में पानी निकासी बंद होने की तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। अगर गांव के पानी की निकासी बंद है, तो उसे शीघ्र ही खुलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed