फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bullet injured teacher dies during treatment in Meerut

Bijnor News: गोली से घायल शिक्षिका की मेरठ में इलाज के दौरान मौत

Sat, 04 May 2024 10:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Bullet injured teacher dies during treatment in Meerut
-एकतरफा प्यार में सिरफिरे छात्र ने मार दी थी गोली, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन

- कंप्यूटर सेंटर में कम रही विद्यार्थियों की उपस्थिति, सहमे रहे




संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती शिक्षिका का ऑपरेशन हुआ, मगर गोली को नहीं निकाला जा सका। जिंदगी और मौत के बीच झूल रही शिक्षिका ने आखिरकार दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, एक तरफा प्यार करने वाले सिरफिरे छात्र प्रशांत पुत्र लवकुश निवासी गांव शादीपुर को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
बता दें कि शुक्रवार की सुबह शहर के एक कंप्यूटर सेंटर में घुसकर आरोपी छात्र प्रशांत ने शिक्षिका को गोली मार दी थी और फरार हो गया था। हालांकि पुलिस ने उसे कुछ ही घंटे बाद गिरफ्तार करते हुए तमंचा भी बरामद किया था। उधर, गंभीर हालत में शिक्षिका को जिला अस्पताल ले जाया गया था। डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि शुक्रवार की शाम ही शिक्षिका का ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के बाद भी गोली को नहीं निकाला जा सका था। खून बहना तो बंद हो गया था, मगर उसकी हालत में सुधार नहीं आया। शनिवार की शाम शिक्षिका ने मेरठ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया कि आरोपी छात्र को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed