फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bulldozers run on the factory of Talib-Khalid brothers

Bijnor News: तालिब-खालिद बंधु की फैक्टरी पर चला बुलडोजर

Sat, 11 Oct 2025 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 11 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on the factory of Talib-Khalid brothers
बिजनौर में बुल्डोजर से सरकारी नाली कब्जा मुक्त कराती राजस्व विभाग की टीम। स्रोत वीडियो ग्रैब
बिजनौर। तालिब-खालिद बंधुओं पर पुलिस, प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। शनिवार को तहसील प्रशासन की टीम ने इनकी प्लाईवुड फैक्टरी पर कार्रवाई की। टीम ने बुलडोजर चलाकर सरकारी नाली को कब्जामुक्त कराया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर रितू रानी के मुताबिक प्रशासन को प्लाईवुड फैक्टरी में सरकारी नाली को कब्जाने की शिकायत हुई थी। शिकायत के बाद राजस्व विभाग की टीम ने दस्तावेज खंगाले। सरकारी दस्तावेजों की जांच में पता चला कि प्लाईवुड फैक्टरी के अंदर गांव छिल्लोर बंगर के गाटा संख्या 102 में .014 हेक्टेयर जमीन राजस्व अभिलेखों में नाली श्रेणी 6(2) में दर्ज है।
विज्ञापन

इसके बाद शनिवार को नायब तहसीलदार सार्थक चावला की नेतृत्व मेंं राजस्व टीम पुलिस के साथ बिजनौर में चांदपुर रोड स्थित प्लाईवुड फैक्टरी पर पहुंची। यहां खालिद बंधुओं ने दीवार बनाकर कब्जा कर रखा था। इसके बाद सरकारी नाली को कब्जामुक्त कराया। नाली की चौड़ाई एक मीटर है। इससे पहले सरकारी जमीन पर इनके तीन क्रशर चलते मिले थे। इस मामले में भी इनको नोटिस जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

n भाजयुमो जिला अध्यक्ष के साथ हुआ था विवाद : बिजनौर नगर के बीआईसी के पास बीती सात जुलाई को भाजपा के युवा जिला अध्यक्ष रोबिन चौधरी का खालिद व उसके बेटे से विवाद हो गया था। इसके बाद खालिद व उसके बेटे के साथ काफी लोगों ने भाजपा युवा जिलाध्यक्ष सहित उसके दोस्तों पर जानलेवा हमला कर दिया था। मामले की शिकायत सीएम योगी से की गई थी।

इसके बाद खनन, जीएसटी, राजस्व और वन विभाग की टीम ने खालिद, तालिब, आबिद बंधुओं की फैक्ट्री, आरा मशीन और व्यापारियों की संस्थानों पर छापेमारी की थी। कारोबार में खामियों के भंडार मिले थे। आरा मशीन को सील कर दिया गया। आरा मशीन कब्रिस्तान की जमीन में चलती मिली थी। इसके बाद खनन में तीन क्रशरों पर भी जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed