फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Building construction is complete, recognition stuck due to lack of 35% faculty

Bijnor News: भवन निर्माण पूरा, 35 प्रतिशत फैकल्टी कम होने से अटकी मान्यता

Tue, 09 Jul 2024 04:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 09 Jul 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Building construction is complete, recognition stuck due to lack of 35% faculty
बिजनौर के ग्राम स्वाहेड़ी में बना मे​डिकल कॉलेज का भवन।
बिजनौर। महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज का भवन निर्माण तो पूरा है। मगर फैकल्टी कम होने से मान्यता अटक गई है। फैकल्टी पूरी होने के बाद ही एनएमसी से मेडिकल कॉलेज के संचालन को अनुमति मिलेगी। मेडिकल कॉलेज में करीब 35 प्रतिशत फैकल्टी की कमी बताई जा रही है।
विज्ञापन

महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी के 53 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 35 पदों पर फैकल्टी कार्यरत हैं। जिसमें प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर शामिल हैं। विभागीय अधिकारियों की माने तो मेडिकल कॉलेज में करीब 65 प्रतिशत फैकल्टी हैं। लेकिन मान्यता के लिए 85 प्रतिशत फैकल्टी होना अनिवार्य है। एनएमसी की चार सदस्य टीम ने 24 जून को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

निरीक्षण में भवन, संसाधन अनुमति के हिसाब से पर्याप्त मिले थे। मगर कॉलेज में पर्याप्त फैकल्टी नहीं मिलने पर अब मान्यता अटक गई। फैकल्टी पूरे होने के बाद दोबारा अपील की जाएगी। कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें हैं। अगर मेडिकल काॅलेज शुरू होता है तो कॉलेज में पहले साल 100 छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- स्वाहेड़ी में एकेडमिक ब्लॉक का 98 प्रतिशत काम पूरा

पीडब्लूडी के अधिकारियों के अनुसार स्वाहेड़ी में बन रहे मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक का करीब 98 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इस माह में भवन को मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सौंप दिया जाएगा। वहीं 300 बेड के अस्पताल का अभी करीब 85 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हुआ है। इसे पूरा करने में अभी लगभग तीन माह का समय लगेगा।

- फैकल्टी पूरी करने के लिए हो रहे साक्षात्कार

मेडिकल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी पूरी करने के लिए लगातार साक्षात्कार किए जा रहे हैं। धीरे-धीरे खाली पदों को भरा जा रहा है। साक्षात्कार के पद जल्द ही सभी पदों पर फैकल्टी आ जाएगी।

- वर्जन :
मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी कम होने पर फिलहाल एनएमसी ने मान्यता नहीं दी है। फैकल्टी पूरी करने के बाद जल्द ही दोबारा अपील की जाएगी। फैकल्टी पूरी करने के लिए लगातार साक्षात्कार किए जा रहे हैं। - डॉ. विदित दीक्षित, मीडिया प्रभारी, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed