{"_id":"684097f43a8a6c29a8006aba","slug":"buggy-driver-dies-after-collision-with-container-bijnor-news-c-27-1-bij1007-151484-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कंटेनर की टक्कर से बुग्गी चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कंटेनर की टक्कर से बुग्गी चालक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी नहटौर (बिजनौर)। बुधवार की सुबह नूरपुर रोड स्थित भट्ठे पर कच्ची ईंटें ढो रहे अवनीश (30) पुत्र छुटवा निवासी गांव सिजौली की बुग्गी में कंटेनर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने नूरपुर रोड पर जाम लगा दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने तीन घंटे बाद जाम खोला।
नूरपुर रोड पर गांव नन्हेड़ा के सामने गांव दबखेड़ी निवासी मतीन का ईंट भट्ठा है। गांव सिजौली निवासी अवनीश कच्ची ईंटें ढोने का काम करता था। बुधवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे वह अपनी बुग्गी में ईंटें भरकर भट्ठे पर आ रहा था। इसी दौरान नूरपुर की ओर से आ रहे एक कंटेनर ने उसकी बुग्गी में टक्कर मार दी, जिससे अवनीश की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने वाहन चालक के विरुद्ध कार्रवाई तथा मुआवजे की मांग को लेकर शव मौके पर रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। जिस पर पुलिस ने सूचना उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे तहसीलदार धनराज कुमार व सीओ नगीना अंजनी कुमार ने परिजनों से वार्ता की तथा उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जाम में परेशान रहे लोग : घटना स्थल पर जाम करीब तीन घंटे तक लगा रहा। इससे दोनों ओर बड़े वाहन खड़े हो गए। वहीं छोटे वाहन चालक ग्रामीण रास्तों से होकर निकल गए। जो लोग सड़क पर खड़े थे, वह रास्ता खुलने का इंतजार करते नजर आए।