फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Budget received for making contact road of Balawali bridge

बालावाली पुल का संपर्क मार्ग बनाने के लिए मिला बजट

Tue, 02 Nov 2021 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Budget received for making contact road of Balawali bridge
बालावाली पुल का संपर्क मार्ग बनाने के लिए मिला बजट
विज्ञापन

बिजनौर। भले ही बालावाली में गंगा पर बन रहे पुल का निर्माण पूरा नहीं हुआ है, लेकिन उत्तराखंड अपनी सीमा में सड़क के चौड़ीकरण को लेकर देरी के मूड में नहीं है। रुड़की से पुल को सीधे जोड़ने के लिए लक्सर तक सड़क बनाई जाने लगी है, जबकि लक्सर से बालावाली तक सड़क निर्माण को टेंडर जारी हो चुका है। उधर, बिजनौर लोक निर्माण विभाग भी पुल के अधूरे काम को पूरा करने के लिए नवंबर में टेंडर जारी कर देगा।
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा पर बनाया जा रहा बालावाली पुल हरिद्वार और बिजनौर के ट्रैफिक की दशा बदल देगा। पंजाब और हरियाणा की ओर से नैनीताल या मुरादाबाद की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को हरिद्वार से आकर वाया नजीबाबाद से होकर निकलना पड़ता है। हरिद्वार से निकलने में 50 किलोमीटर की अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। अब बालावाली में पुल के चालू होने के बाद ट्रैफिक सहारनपुर से रुड़की और रुड़की से सीधे बालावाली होकर बिजनौर में प्रवेश कर जाएगा, जिसे हरिद्वार नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

यातायात को सुगम बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार तेजी से काम कर रही है। अभी पुल का निर्माण पूरा नहीं हुआ है, फिर भी उत्तराखंड ने अपनी रुड़की से लक्सर तक टू-लेन सड़क बनाना शुरू कर दिया है। जिस पर 55 करोड़ की लागत आ रही है। वहीं लक्सर से बालावाली तक 25 करोड़ की लागत से सड़क टू लेन बनाई जानी है, जिसका टेंडर जारी हो गया है। अभी तक यह सड़क केवल पांच मीटर चौड़ी थी। रुड़की से बालावाली की दूरी 34 किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर 2022 तक पुल चालू होने की उम्मीद
उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में बालावाली पुल के रिवाइज इस्टीमेट को पास किया है। गाइड बंध और पहुंच मार्ग के निर्माण को 20 करोड़ और मिले हैं। जबकि 40 चालीस करोड़ की लागत से पुल तैयार हुआ है। पहुंच मार्ग और गाइड बंध के लिए नवंबर में टेंडर जारी हो सकता है। विभागीय अधिकारी दिसंबर 2022 में पुल चालू होने की उम्मीद जता रहे हैं।

उत्तराखंड सीमा में पुल के पहुंच मार्ग निर्माण को जमीन का अधिग्रहण कर बिजनौर पीडब्ल्यूडी दी जा चुकी है। लक्सर से बालावाली पुल तक सड़क के चौड़ीकरण को टेंडर जारी कर दिया गया है। वहीं रुड़की से लक्सर तक सड़क का चौड़ीकरण हो रहा है। पुल चालू होने से डेढ़ घंटा समय की बचत होगी।
- ललित मोहन सिंह, सहायक अभियंता लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed