फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Budget of Rs 5.90 crore passed in Annual General Meeting

Bijnor News: वार्षिक साधारण सभा में 5.90 करोड़ का बजट पास

Thu, 29 Feb 2024 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Budget of Rs 5.90 crore passed in Annual General Meeting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


स्योहारा। सहकारी गन्ना विकास समिति स्योहारा में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। वार्षिक सभा में पांच करोड़ 90 लाख का बजट पास किया गया।

बुधवार को हुई सभा में वर्ष 2023-24 में किए गए खर्चों का विवरण भी दिया गया। समस्त खर्चों को सर्वसम्मति से पास किया गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट के लिए 5 करोड़ 90 लाख का अनुमोदन किया गया। विशेष सचिव प्रदीप कुमार शर्मा ने समिति के विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही साथ किसानों की समस्याओं को सुना गया। सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ संचालक अभय वीर सिंह ढाका और संचालन जावेद शम्स ने किया।


संचालन मंडल के सदस्य हरि सिंह ने कहा कि चीनी मिल में गन्ना लाने वाले किसानों के लिए शौचालय, शुद्ध जल, धूप व बारिश से बचाव के लिए टीन शेड की व्यवस्था की मांग की। सभा में लिपिक चरन सिंह, दिव्य प्रताप सिंह, देवेंद्र कुमार, ओमकार सिंह, प्रभात कुमार संदीप राणा, हरि सिंह, अतहर नवाब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed