{"_id":"626d77f112387c28d31509f0","slug":"bsp-protested-against-power-cut-dhampur-news-mrt5867255104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती के खिलाफ बसपा ने किया धरना, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती के खिलाफ बसपा ने किया धरना, प्रदर्शन
विज्ञापन
धामपुर में प्रदर्शन के बाद समस्याओं के निदान की मांग को लेकर एसडीएम विजय वर्धन तोमर को राज्यपाल क
- फोटो : DHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कटौती के खिलाफ बसपा ने किया धरना-प्रदर्शन
धामपुर। बसपा नेता पूर्व राज्य मंत्री मूलचंद चौहान के नेतृत्व में बसपा कार्यकर्ताओं ने बिजली संकट से निजात दिलाने की मांग को लेकर शनिवार को विद्युत निगम कार्यालय पर पहुंच प्रदर्शन कर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने करीब आधा घंटे तक अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता प्रथम और उपखंड अधिकारी को अपने साथ धूप में बैठाए रखा।
शनिवार को दस बजे पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पहले एसडीएम के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यहां पर एसडीएम को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसके बाद कार्यकर्ता प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए विद्युुत निगम कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने बिजली की अघोषित कटौती के विरोध में प्रदर्शन किया और धरना देकर जमीन पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने अधीक्षण अभियंता राजेंद्र प्रसाद, एक्सईएन वीरेंद्र कुमार और एसडीओ तुषार रॉय को भी धूप में जमीन पर बैठाए रखा।
पूर्व राज्य मंत्री मूलचंद चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार की डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। बिजली की अघोषित कटौती होने से जनता में हाहाकार मचा है। महंगाई चरम पर है। जो सरकार जनता हित में काम न कर सके। उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। पूर्व मंत्री ने बंद पड़े राजकीय इंटर कॉलेजों, ट्रामा सेंटर और 100 बेड के अस्पताल को तत्काल चालू कराने की मांग की। कहा कि बिजली कटौती से आमजनों, किसानों, बुनकरों का धंधा चौपट हो गया है । व्यापारिक गतिविधियां थम गई हैं। पेट्रोल, डीजल, गैस सिलिंडर के दाम इतने बढ़ गए है कि इन्हें लेना आम लोगों की पहुंच से दूर हो गया है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों में मुकेश कुमार, नवनीत राणा, राज बहादुर सिंह, अंकित चौहान, दीपक कुमार, नाजिम अलवी, राजेंद्र सिंह, सलाउद्दीन, नसीम राणा, अरमान अली प्रधान, सुशील कुमार, विजेंद्र सिंह, विनोद राजपूत, धर्मवीर जोशी, रहबर, कपिल चौहान आदि रहे।