{"_id":"68d984b73e9e086a3a03384a","slug":"bsf-jawans-last-rites-performed-after-17-hours-bijnor-news-c-27-1-bij1002-161388-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 17 घंटे बाद हुआ बीएसएफ जवान का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 17 घंटे बाद हुआ बीएसएफ जवान का अंतिम संस्कार
Mon, 29 Sep 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
थाना शिवाला कला के गांव शादीपुर मिलक में बीएसएफ जवान का गमहीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
चांदपुर। गांव शादीपुर मिलक निवासी बीएसएफ के जवान की मौत के बाद शनिवार को गांव पहुंचे पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार परिजनों ने शहीद का दर्जा मिलने की मांग को लेकर रोके रखा। लगभग 17 घंटे बाद आश्वासन मिलने पर रविवार को अंतिम संस्कार किया गया।
शिवाला कला थाना के गांव शादीपुर मिलक निवासी बीएसएफ जवान हिमांशु कुमार (24) पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में बीएसएफ की 119वीं बटालियन में तैनात थे। 26 सितंबर को हाईटेंशन करंट लगने से उनकी मौत हो गई। जवान का पार्थिव शरीर शनिवार की शाम करीब छह बजे पैतृक गांव पहुंचा। शव को परिजनों ने गांव के बाहर पिंडदान स्थल के पास रख दिया था। ग्रामीणों और परिजनों ने जवान को शहीद का दर्जा देने, छोटे भाई को सरकारी नौकरी दिए जाने, गांव में शहीद स्मारक बनाए जाने की मांग करते हुए शव का अंतिम संस्कार होने से रोक दिया था।
रविवार को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद गांव पहुंचे तथा परिजनों से मिले। इस दौरान एसडीएम रितु रानी, सीओ देश दीपक सिंह ने भी परिजनों को समझाया। सांसद व प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। शव को उनके भाई विवेक ने मुखाग्नि दी। बीएसएफ की आई सदस्यों की टीम ने जवान को सलामी दी।