{"_id":"68f2905ad4e08a1ce30c3236","slug":"bsc-student-dies-in-accident-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-163064-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हादसे में बीएससी के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हादसे में बीएससी के छात्र की मौत
Sat, 18 Oct 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर-चांदपुर मार्ग पर विदुर कुटी तिराहे के पास सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त गाड़ी। संवाद
बिजनौर। बिजनौर-चांदपुर मार्ग पर विदुरकुटी तिराहे के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में जीतपुरा गांव निवासी कार्तिक (20) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका दोस्त चाहत चौधरी गंभीर रूप से घायल हुआ। इकलौते बेटे की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बृहस्पतिवार शाम गांव जीतपुरा निवासी अचित चौधरी को बेटा कार्तिक गांव के ही अपने दोस्त चाहत चौधरी (19) पुत्र निपेंद्र चौधरी के संग कार से बिजनौर आया। बिजनौर से भांजी को साथ लेकर उसके स्कूल में चल रहे वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुआ। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भांजी को उसके घर छोड़ दिया। इसके बाद कार्तिक और चाहत अपने गांव के लिए चल दिए।
रात में करीब 11 बजे कार सवार दोनों दोस्त विदुर कुटी तिराहे के पास पहुंचे तो इनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में कार्तिक की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चाहत ने किसी तरह से डायल 112 पर फोन करके घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इनके परिवारों वालों को सूचित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घायल चाहत का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। कार्तिक की मौत से घर का इकलौता चिराग बुझ गया। वह वीरा कालेज में बीएससी फाइनल वर्ष का छात्र था, जबकि घायल चाहत बीसीए प्रथम वर्ष का छात्र है।