फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BSA expresses anger over teachers' negligence

शिक्षकों की लापरवाही पर बीएसए ने जताया रोष

Tue, 15 Dec 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
BSA expresses anger over teachers' negligence
शिक्षकों की लापरवाही पर बीएसए ने जताया रोष
विज्ञापन

धामपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महेशचंद ने नहटौर और धामपुर विकास खंड के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई स्कूलों में शिक्षकों की लापरवाही के उजागर होने पर बीएसए ने असंतोष जताया। धामपुर ब्लाक के स्कूलों के शिक्षक मिशन प्रेरणा के अंर्तगत शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने में रूचि नहीं ले रहे है। नहटौर के कश्मीरी गांव के स्कूल में स्वेटर प्राप्त होने के बाद भी बच्चों को वितरण नहीं किए गए हैं।

बीएसए ने टीम के साथ गांव गजुपुरा, हर्रा अहमदपुर जलाल, भटपुरा, अलादीनपुर, धामपुर नगर क्षेत्र, नहटौर में रूखड़ियों व कश्मीरी के प्राइमरी स्कूलों का निरीक्षण किया। इन स्कूलों में शिक्षकों की घोर लापरवाही उजागर होने से असंतोष जताया। बीएसए ने बताया कि इस मौके पर रूखड़ियों के स्कूल में डीएम ने भी निरीक्षण किया और स्कूली बच्चों को स्वेटरों का वितरण किया। कश्मीरी में अभी तक स्वेटरों का वितरण न होने पर बीएसए ने हेडमास्टर से जबाव तलब किया। दोनों ब्लाकों के खंड शिक्षा अधिकारियों को इस बाबत जरूरी निर्देश दिए। कहा सरकार द्वारा विद्यालय कायाकल्प के मद्देनजर कंपोजिट ग्रांट प्रत्येक विद्यालय में जारी कर दी गई है। हेडमास्टर इस ग्रांट को निर्धारित पैरामीटर के अंतर्गत खर्च करें। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी योगेशपाल सिंह, नहटौर सुभाषचंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed