फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Brush industry will develop according to international level

Bijnor News: अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप विकसित होगा ब्रश उद्योग

Tue, 13 Dec 2022 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Brush industry will develop according to international level
बिजनौर कलेक्ट्रेट सभागार में ब्रश उद्यमियों के साथ बैठक करते डीएम उमेश मिश्रा। - फोटो : BIJNOR
अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप विकसित होगा ब्रश उद्योग
विज्ञापन

बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि शेरकोट स्थित ब्रश उद्योग को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानक के अनुरूप विकसित किया जाएगा। यहां कॉमन फैसिलिटी सेंटर की स्थापना कर आधुनिक मशीनें, पैकिंग, मैनुफेक्चरिंग आदि की सुविधाएं दी जाएंगी। उत्पादों की गुणवत्ता के स्तर को मांग और बाजार के अनुसार तैयार करने का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
यह बात डीएम ने कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में उद्यमियों के साथ बैठक में कही। उन्होंने कहा कि सेंटर में एक बड़े हॉल में उत्पादों को प्रदर्शन के लिए भी रखा जाएगा। महा प्रबंधक उद्योग को निर्देश दिए कि शेरकोट के ब्रश उद्योग को ओडीओपी में शामिल कराने के लिए गंभीरतापूर्वक प्रयास किया जाए। यह बिजनौर जिले का सौभाग्य है कि यहां का कस्बा शेरकोट राष्ट्रीय स्तर पर 70 प्रतिशत से अधिक ब्रश की मांग को पूरा करता है। विदेशों में भी यहां के ब्रश निर्यात किए जाते हैं। शेरकोट के ब्रश उद्योग को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर का उत्पाद बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

ब्रश उद्योग को एक जिला, एक उत्पाद योजना में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि इस उद्योग को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ प्राप्त हो सके। उद्यमियों को आश्वस्त किया कि बैंक ऋण, बिजली, यातायात, कर आदि से संबंधित समस्याओं का नियम अनुसार निस्तारण किया जाएगा। एलडीएम को निर्देश दिए कि सीडीओ की अध्यक्षता में एसडीएम सहित अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ आगामी शनिवार को शेरकोट में स्थानीय उद्यमियों के साथ एक बैठक करें और उनकी समस्याओं को सुनें। सीडीओ पूर्ण बोरा ने बताया कि आगामी शनिवार को शेरकोट के ब्रश उद्यमियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed