फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Brothers crushed by truck

ट्रक ने भाई-बहन को कुचल डाला

Sat, 02 Apr 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 02 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Brothers crushed by truck
घायल युवक अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
किरतपुर में दिल्ली-पौड़ी नेशनल हाईवे पर ट्रक और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार विवाहिता बहन की मौके पर ही मौत हो गई। जिला अस्पताल ले जाते  समय भाई ने भी दम तोड़ दिया। दोनों में से किसी ने भी हेलमेट  नहीं पहना था। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

 किरतपुर के मोहल्ला जाटान के शमसुद्दीन की पत्नी को बृहस्पतिवार रात प्रसव पीड़ा होने पर रेलवे स्टेशन चौराहे के पास मोहल्ला अंबेडकरनगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां शमसुद्दीन की पत्नी ने एक कन्या को जन्म दिया। शमसुद्दीन का छोटा भाई 35 वर्षीय जमालुद्दीन तड़के करीब चार बजे जिला पौड़ी से आई विवाहिता बहन तबस्सुम को बाइक से अस्पताल ले रहा था। रेलवे स्टेशन चौराहे को क्रॉस करते हुए बाइक बिजनौर की ओर से आ रहे तेज गति ट्रक की चपेट में आ गई। बाइक का अगला हिस्सा ट्रक में घुस गया। दोनों भाई- बहन ट्रक के पहियों के नीचे आकर बुरी तरह कुचले गए। तबस्सुम ने मौके पर  ही दम तोड़ दिया। हादसा  अस्पताल के पास ही हुआ। परिजन व पास में मौजूद पुलिस ने जमालुद्दीन को उपचार के लिए जिला अस्पताल में ले गए, लेकिन जमालुद्दीन ने भी कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। उधर, ट्रक चालक ट्रक लेकर नजीबाबाद की तरफ भागा और करीब एक किलोमीटर दूर स्थित मोतीचूर रेलवे क्रॉसिंग  के पास ट्रक खड़ा करके भाग  गया। परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया। एक ही परिवार में दो की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

उधर,  नगीना में बाइक स्लिप हो जाने से एक दरोगा और होम गार्ड घायल हो गए। दोनों का नगीना सीएचसी पर उपचार कराया गया।  सुबह करीब 5:30 बजे नगीना देहात थाने में तैनात एसआई अमरपाल सिंह और होमगार्ड रामलाल बाइक से नगीना आ             रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में एक नव निर्माणाधीन पुलिया की रेत , बजरी सड़क पर पड़ी होने के कारण बाइक फिसल गई। इससे दोनों घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed