फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Brother murdered by stabbing him in village Dholagarh

Bijnor News: गांव धौलागढ़ में भाई की चाकू से गोदकर हत्या

Sun, 29 Dec 2024 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Brother murdered by stabbing him in village Dholagarh
आपसी कहासुनी में बड़े भाई ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी बड़े भाई और उसकी पत्नी को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी


नूरपुर (बिजनौर)। थाना क्षेत्र के गांव धौलागढ़ में सगे भाइयों में आपसी कहासुनी विवाद में बदल गई। आरोप है कि इसके बाद बड़े भाई विनेश ने छोटे भाई मोहित (22) पर चाकू से हमला कर दिया। घटना स्थल पर मोहित की मौत हो गई। इसके बाद परिवार में शोक फैल गया।

बता दें कि थाना क्षेत्र के गांव धौलागढ़ निवासी मोहित सैनी अपने बड़े भाई विनेश से खाना बनाने के लिए गैस सिलिंडर मांगने गया था। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों में लाठी डंडे चल गए। विनेश ने पास में रखे चाकू से गोद दिया। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी विनेश और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed