फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Brother-in-law accused of attempted rape

Bijnor News: जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Wed, 25 Feb 2026 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law accused of attempted rape
नहटौर। नगर निवासी एक विवाहिता ने अपने जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी करीब 13 माह पूर्व मुरादाबाद निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। विवाहिता का आरोप है कि एक दिन वह घर पर अकेली थी, तभी उसके जेठ ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने और शोर मचाने पर वह मौके से भाग गया। जब उसने इस शिकायत पति और सास से की तो उन्होंने उसे ही डांट दिया। इसके बाद ससुराल पक्ष का व्यवहार और खराब हो गया। उसे कई दिनों तक भूखा रखा गया और मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। बाद में पति ने तीन तलाक देकर संबंध खत्म करने की बात कही। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed