फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Brother dies in road accident, sister serious

सड़क हादसे में भाई की मौत, बहन गंभीर

Fri, 06 Mar 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Brother dies in road accident, sister serious
मृतक मनी चौहान फाइल फोटो - फोटो : DHAMPUR
सड़क हादसे में भाई की मौत, बहन गंभीर
विज्ञापन

बिजनौर, शेरकोट। हाईवे 74 पर शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन और बाइक की टक्कर में बाइक सवार किशोर की मौत हो गई जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मृतक युवक अपनी बहन तनु चौहान को बाइक से शेरकोट से धामपुर में आरएसएम डिग्री कालेज में बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा दिलाने को छोड़ने आ रहा था। मृतक तनु चौहान का इकलौता भाई था। घटना की रिपोर्ट मृतक के पिता सुरेंद्र चौहान ने दर्ज कराई है।
शेरकोट के मोहल्ला चौधरियान निवासी सुरेंद्र चौहान ने बताया कि शुक्रवार को जब उसका पुत्र मनी चौहान (17 साल) अपनी बहन तनु चौहान को आरएसएम डिग्री कालेज में बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा दिलाने जा रहा था। जब वह हाईवे 74 पर राजपूताना रिसोर्ट के पास पहुंचा तभी किसी अज्ञात वाहन ने मनी की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे मनी और तनु गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मनी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद आरोपी वाहन को लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

- पिता सुरेंद्र का हुआ रो-रोकर बुरा हाल
मनी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। किशोर की मौत से कोहराम मच गया। पिता सुरेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मनी चौहान ने अभी हाल में 12 वीं की परीक्षा दी थी। वह धामपुर के सरस्वती विद्या मंदिर का छात्र था। सुरेंद्र ने बताया कि मनी उनका इकलौता पुत्र था। उसे पता नहीं था कि वह अब दुनिया में नहीं रहेगा। ऐसा पता होता तो वह मनी को कभी नहीं भेजता। वह स्वयं ही पुत्री को परीक्षा दिलाने जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed