फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Broken road became a disaster, sugarcane lifting stopped from 17 centers

टूटी सड़क बनी आफत, 17 केंद्रों से गन्ना उठान बंद

Fri, 18 Feb 2022 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Broken road became a disaster, sugarcane lifting stopped from 17 centers
टूटी सड़क बनी आफत, 17 केंद्रों से गन्ना उठान बंद
विज्ञापन

जलीलपुर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर चांदपुर बाईपास को तुरंत ठीक कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि टूटी सड़क आमजन के साथ ही गन्ना किसानों की परेशानी का सबब बन रही हैं। टूटी सड़क के कारण 17 क्रय केंद्रों से गन्ने का उठान नहीं हुआ है।

चांदपुर में बाईपास रोड महीनों से राहगीरों के लिए मुसीबत बनी है। थोड़ी बारिश में ही सड़क तालाब में बदल जाती है। सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरा रहता है। आए दिन वाहन फंसते रहते हैं। गड्ढों में बदल गई सड़क के ट्रक चालकों ने गन्ना ढुलाई बंद कर दी है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के हरगुलाल कश्यप, देवेंद्र सिंह, सूरज सिंह, अजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, ब्रजपाल सिंह, सुनील कुमार, दलेल सिंह आदि ने एसडीएम चांदपुर को ज्ञापन देकर 22 फरवरी तक सड़क को ठीक कराने की मांग की है, अन्यथा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बताया कि सड़क में गड्ढों के कारण गन्ना ढुलाई में लगे ट्रक नहीं चल पा रहें हैं। जिस कारण करीब 17 गन्ना क्रय केंद्रों से गन्ना नहीं उठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed