फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bridge built, no money to build it

पुल बन गया, बंधा बनाने के लिए पैसा नहीं

Tue, 13 Jul 2021 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bridge built, no money to build it
पुल बन गया, बंधा बनाने के लिए पैसा नहीं
विज्ञापन

बिजनौर। कई राज्यों को जोड़ने वाला बालावाली का पुल तो बनकर तैयार हो गया, लेकिन पुल के एक तरफ एप्रोज रोड के साथ पुल के दोनों ओर बंधा बनाने के लिए शासन से धन नहीं मिला। जिसके कारण पुल चालू नहीं हो पा रहा है। इस पुल के चालू होने से हरिद्वार की दूरी 30 किलोमीटर कम हो जाएगी।
उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा को जोड़ने के लिए बालावाली गंगा पर पुल का 23 फरवरी 2015 को पुल बनाने को मंजूरी मिली थी। 3995.66 लाख रुपये पुल बनाने के लिए मंजूर हुए थे। 990.90 मीटर लंबा यह पुल बनकर तैयार हो गया है। पर पुल चालू नहीं हो पा रहा है। इस पुल को बनाने की लंबे अरसे से मांग चल रही थी। पुल के चालू होने से हरिद्वार की दूरी 30 किलोमीटर कम हो जाएगी। कई जिलों के लोग इस पुल के माध्यम से ही आ जा सकेंगे। पुल के दोनों ओर 200-200 मीटर लंबी एप्रोच रोड बनाई जानी थी। उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के किसान एप्रोच रोड बनाने को जमीन देने को तैयार नहीं थे। कड़ी मशक्कत के बाद उत्तराखंड की ओर के किसानों को राजी करके उधर एप्रोच रोड बना दी गई। उत्तर प्रदेश की ओर अभी यह रोड नहीं बनी है। रोड बनाने के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों को जमीन देने के लिए राजी किया जा रहा है। पुल के दोनों ओर 200 मीटर गंगा पर बंदा बनना भी जरूरी है। इसके लिए 14 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बिना बंधा बने अधिकारी पुल को चालू करने के लिए तैयार नहीं हैं। शासन से बंधा बनाने के लिए अभी तक धन नहीं मिला है। अधिकारी धन मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही गंगा के दोनों ओर बंधा बनने का काम शुरू होगा। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सुनील सागर के मुताबिक गंगा पर बंदा बनने व उत्तर प्रदेश की ओर एप्रोच रोड बनने के बाद ही पुल चालू हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल से गुजरेंगे हल्के भारी सभी वाहन
पुल के चालू होने से पुल पर हल्के व भारी सभी तरह के वाहन गुजर सकेंगे। अभी तक छोटे वाहन रेलवे के पुल से निकलते थे। इस पुल से बड़े वाहन भी निकलने लगे थे। अवैध खनन की शिकायत पर इस पुल से बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। छोटे वाहनों को ही निकलने की इजाजत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed