फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bride returns Baraat after youth in Baraat beaten up her uncle and Brother in Bijnor

Bijnor: DJ पर बेहूदा डांस करने से रोका तो कर डाली ताऊ व भाइयों की पिटाई, गुस्साई दुल्हन ने बरात लौटाई

Thu, 29 Jun 2023 05:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 29 Jun 2023 05:17 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बरात में आए युवकों ने ताऊ और भाइयों की पिटाई की तो दुल्हन ने बरात को उल्टे पांव लौटा दिया। काफी मिन्नतें करने के बाद भी दुल्हन नहीं मानी और शादी से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Bride returns Baraat after youth in Baraat beaten up her uncle and Brother in Bijnor
Bride - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिजनौर के बढ़ापुर थानाक्षेत्र में आई बरात उस वक्त लौट गई जब ताऊ व भाइयों से मारपीट के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। यहां ग्राम इनायतपुर में शादी कार्यक्रम में बराती युवकों को डीजे पर उत्पात मचाने से रोकने पर युवकों ने दुल्हन के ताऊ व भाईयों पर हमलाकर घायल कर दिया। इसी विवाद के चलते बरात को बिना दुल्हन लिए वापस लौटना पड़ा। इस मामले में दुल्हन के पिता की ओर से वधु पक्ष से मारपीट करने वाले छह बराती युवकों के खिलाफ जानलेवा हमले व अन्य धाराओं में घटना का केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने पांच आरोपियों युवकों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार को थाना क्षेत्र के ग्राम इनायतपुर में नत्थू सिंह की पुत्री की बरात मंडावली थाना क्षेत्र के गांव शेखुपुरा से आयी थी। बरात चढ़त में शामिल युवकों ने डीजे की धुन पर डांस के दौरान जमकर उत्पात मचाया। बरात की चढ़त के बाद विवाह स्थल पर यह युवक डीजे पर आपा खोकर नाचने लगे तो दुल्हन के ताऊ हरि सिंह ने बराती युवकों को ऐसा डांस करने से रोका तो डांस कर रहे युवक आग बबूला हो गए और गुस्से में आकर उन्होंने दुल्हन के ताऊ हरि सिंह को के साथ जमकर मारपीट कर दी। 
विज्ञापन

 

अपने ताऊ के साथ बरातियों की मारपीट होती देख दुल्हन के भाई राजवीर सिंह व राजीव कुमार एवं एक अन्य ग्रामीण हरिश्चंद्र वहां बीच बचाव करने पहुंचे तो इन बराती युवकों ने इन लोगों के साथ भी जमकर मारपीट की। इन युवकों पर तमंचे से फायर करने का भी आरोप है।

सूचना पर पहुंचे डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने घायल दुल्हन के ताऊ हरि सिंह, दुल्हन के भाई राजवीर सिंह व राजीव कुमार और एक अन्य ग्रामीण हरिश्चंद्र को उपचार के लिए नगीना सीएचसी पहुंचाया।

यह भी पढ़ें: Baghpat: बकरीद पर सामने आया अनोखा पशु-प्रेम, 250 बकरों को कुर्बानी से बचाया, जैन समाज ने ऐसे दिया जीवनदान

बताया कि बराती युवकों की उसके ताऊ व भाईयों के साथ की गई मारपीट से क्षुब्ध दुल्हन ने दूल्हे के साथ फेरे लेने से साफ इनकार कर दिया। वर पक्ष ने खूब मिन्नते की लेकिन मामला बढ़ता गया और कोई बात नहीं बनने पर बरात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।

पुलिस ने इस मामले में दुल्हन के पिता नत्थू सिंह की तहरीर पर उसके परिजनों के साथ मारपीट करने वाले बरात में शामिल छह लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष सुदेशपाल सिंह के अनुसार इस घटना में नामजद आरोपी मंडावली निवासी प्रशांत कुमार, सुमित, प्रिंस, नीटू चौहान व एक नाबालिग किशोर पुलिस हिरासत में है जिनके चालान की तैयारी की जा रही है जबकि एक नामजद आरोपी हनी शर्मा अभी फरार है। उधर, ग्रामीण सूत्र बताते है कि दोनों पक्षों के रिश्तेदार वर वधु-पक्ष के बीच समझौता कराने के प्रयास में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed