फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Brick kiln worker killed in buggy accident on Noorpur Road, villagers protest with road blockade

Bijnor: दिन निकलते ही मजदूर पर मारा मौत ने झपटा, परिजनों ने मार्ग पर लगाया जाम

Wed, 04 Jun 2025 11:22 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 04 Jun 2025 11:22 AM IST
सार

नहटौर के नूरपुर रोड पर एक अज्ञात वाहन ने मजदूर अवनीश की बुग्गी को टक्कर मार दी। मौके पर मौत के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया।

विज्ञापन
Brick kiln worker killed in buggy accident on Noorpur Road, villagers protest with road blockade
मजदूर की माैत के बाद जाम लगाते स्थानीय लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

बिजनाैर के नहटौर में नूरपुर रोड पर बुधवार की सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई जब भट्टे पर ईंटें ढो रहे एक मजदूर की बुग्गी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सिजौली निवासी 32 वर्षीय अवनीश के रूप में हुई है।

विज्ञापन

सुबह लगभग साढ़े चार बजे अवनीश पथेर से कच्ची ईंटें भरकर भट्टे की ओर लौट रहा था, तभी नन्हेड़ा गांव के सामने तेज़ रफ्तार अज्ञात कंटेनर ने उसकी बुग्गी में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अवनीश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

Brick kiln worker killed in buggy accident on Noorpur Road, villagers protest with road blockade
मजदूर की माैत के बाद जाम लगाते स्थानीय लोग - फोटो : संवाद

सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और शव के पास बैठकर हंगामा शुरू कर दिया। मुआवज़े और आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उन्होंने नूरपुर रोड जाम कर दी। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

मौके पर पहुंचे तहसीलदार धनराज कुमार और सीओ नगीना अंजनी कुमार ने ग्रामीणों से बातचीत कर उचित कार्रवाई और आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब तीन घंटे बाद जाम को हटाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
 

Brick kiln worker killed in buggy accident on Noorpur Road, villagers protest with road blockade
मजदूर की माैत के बाद जाम लगाते स्थानीय लोग - फोटो : संवाद

चार भाईयों में दूसरा, पत्नी-बेटे को रोता छोड़ गया
अवनीश चार भाईयों में दूसरे नंबर पर था। छह साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसका चार साल का एक बेटा है। उसके अचानक चले जाने से गांव में शोक की लहर है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

रिफ्लेक्टर की कमी बना हादसे की वजह!
स्थानीय लोगों का कहना है कि बुग्गियों पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे होने के कारण अंधेरे में वाहन चालकों को वे नजर नहीं आतीं। यदि बुग्गी पर रिफ्लेक्टर होता, तो शायद हादसा टल सकता था। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि सभी मजदूरों की बुग्गियों पर रिफ्लेक्टर अनिवार्य किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed