{"_id":"62ab71db6f2144031319b377","slug":"brainstorming-took-place-regarding-the-preparations-for-yoga-day-bijnor-news-mrt593167466","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर हुआ मंथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग दिवस की तैयारियों को लेकर हुआ मंथन
बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिले में तैयारियां होने लगी हैं। सीडीओ ने अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। पालिका को साफ सफाई समेत अन्य जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक में सीडीओ केपी सिंह ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 20 जून तक अमृत योग सप्ताह मनाया जाएगा। 21 जून को आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नेहरू स्टेडियम में भव्य आयोजन होना है। कहा कि 21 जून को विश्व के 190 से अधिक देशों में योग दिवस का आयोजन किया जाता है। ईओ नगर पालिका को निर्देश दिए कि योग स्थल की सफाई के लिए तत्काल रूप से कार्र्रवाई शुरू कर दें। गर्मी के चलते शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था की जाए। योग स्थल पर पर्याप्त मोबाइल शौचालय भी उपलब्ध कराएं। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि योग स्थल पर चिकित्सकों की टीम के साथ पर्याप्त मात्रा में दवाइयों की उपलब्धता होनी चाहिए।
पुलिस बल की तैनाती की जाए, जिसमें महिला पुलिस बल भी शामिल हो। उन्होंने बताया कि योग एक प्राचीन वैदिक पद्धति है, जिसके द्वारा मनुष्य विभिन्न प्रकार के मानसिक एवं शारीरिक रोगों का निदान संभव होता है। कहा कि 21 जून को सभी नगर निकायों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित कराएं। सभी स्कूलों एवं कॉलेजों में योग कैंप का आयोजन कराया जाए। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल, परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।