फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BPharma student hatched the conspiracy of Shamik murder

Bijnor News: बीफार्मा के छात्र ने ही रची शामिक हत्याकांड की साजिश

Sun, 27 Nov 2022 06:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
BPharma student hatched the conspiracy of Shamik murder
बिजनौर में पकड़े गए छात्र शामिक की हत्या के आरोपी रोहन और यश। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। बीफार्मा की पढ़ाई कर रहे युवक ने ही बीबीए के छात्र की हत्या की साजिश रची। संग में पढ़ने वाली छात्राओं के सामने गाली गलौज करने और प्रेमिका को तंग करने का बदला लेने के लिए शामिक हत्याकांड को अंजाम दिया। आरोपी छात्र और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को एसपी दिनेश सिंह ने प्रेसवार्ता करते हुए शामिक हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 23 नवंबर को कृष्णा कॉलेज में बीबीए की पढ़ाई कर रहे छात्र शामिक निवासी झालू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में झालू के ही रहने वाले यश को नामजद करते हुए दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने हत्या के तीन दिन बाद यश पर 25 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने हत्यारोपी यश उर्फ उमंग पुत्र मुनेंद्र और रोहन उर्फ मोहन पुत्र संजीव निवासी गांव त्रिलोकपुर को गिरफ्तार किया है। पकड़ में आया रोहन भी कृष्णा कॉलेज में बीफार्मा प्रथम वर्ष का छात्र है। पूछताछ में सामने आया कि शामिक ने कुछ दिन पहले छात्राओं के सामने ही रोहन के साथ गाली गलौज की थी। बताया गया कि शामिक अक्सर हत्यारोपी रोहन की प्रेमिका छात्रा को तंग करता था। जिसके लिए कई बार रोहन ने उसे ऐसा करने के लिए मना किया। लेकिन वह रोशन को ही धमका देता था। जिसका बदला लेने के लिए रोहन ने यश को संग लेकर हत्या की साजिश रच डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों के पास से दो तमंचे, चार कारतूस, कारतूस का एक खोखा और बाइक बरामद की है। खुलासे के दौरान एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह और सीओ सिटी अरुण कुमार भी मौजूद रहे। उधर गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल रविंद्र कुमार वशिष्ठ, निरीक्षक अपराध विरेंद्र तोमर, एसआई मीर हसन, एसआई सुभाष धनकड़ समेत एसओजी और सर्विलांस की टीम भी शामिल रही।
दो घंटे इंतजार के बाद दिया था अंजाम
हत्याकांड को अंजाम देने के लिए दोनों आरोपी दो घंटा पहले कृष्णा कॉलेज के पास पहुंच गए थे। छात्र शामिक कॉलेज से बाहर सहपाठी छात्रा के साथ रेस्टोरेंट पर चला गया। वहां से निकलने के बाद दोनों आरोपियों ने उसे रोककर बातचीत की। इस बातचीत में भी गाली गलौज हुई थी। बाद में पीछे से बाइक पर आकर दोनों ने उसे रोक लिया और गोली मार दी।

यश ने चलाई थी पहली गोली
आरोपी यश और रोहन दोनों ही तमंचे लेकर आए थे। पहली गोली यश ने चलाई जोकि शामिक के सीने में जा लगी। गोली लगने के बाद शामिक कॉलेज की तरफ दौड़ा तो रोहन उसके पीछे भागा। रोहन ने भी गोली चलाई लेकिन वह हाईवे के डिवाइडर में जा लगी।
जंगल में जाकर छिप गए थे आरोपी
दोनों आरोपी झालू के पास ही जंगल में एक नलकूप पर जाकर छिप गए थे। उधर, झालू के आस पास पुलिस की गतिविधियां बढ़ी तो वहां से भी भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed