{"_id":"5fd1190b8ebc3e3e811d19cd","slug":"bpharma-in-volleyball-and-dpharma-top-in-cricket-bijnor-news-mrt5148354147","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालीबाल में बीफार्मा और क्रिकेट में डीफार्मा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालीबाल में बीफार्मा और क्रिकेट में डीफार्मा अव्वल
विज्ञापन
बिजनौर में कृष्णा फार्मेसी कॉलेज में फार्मेसी सप्ताह के तहत क्रीड़ा दिवस बॉलीवाल प्रतियोगिता म?
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर। कृष्णा फार्मेसी कॉलेज, बिजनौर में चल रहे फार्मसी सप्ताह के दूसरे दिन खेलकूद प्रतियोगिताओं ने छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वॉलीबाल में बीफार्मा तृतीय वर्ष और क्रिकेट में डीफार्मा प्रथम वर्ष ने बाजी मारी।
मंगलवार से कृष्णा फार्मेसी कॉलेज में फार्मेसी सप्ताह मनाया जा रहा है। दूसरे दिन हुई खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, प्रबंध निदेशक पवन कुमार, प्राचार्य अभिराम राउत, कृष्णा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने किया। फार्मेसी महाविद्यालय की प्राध्यापिका सीमा त्यागी, दीपिका पाल, दीपक कुमार, मोहम्मद खालिद द्वारा खेल प्रतियोगिता का प्रबंध किया गया। वालीबॉल प्रतियोगिता में बीफार्मा तृतीय वर्ष की टीम विजयी रही, जिनमें आयुष, फैसल, दीपांशु, अतुल, अनमोल, विशाल का प्रदर्शन शानदार रहा।
क्रिकेट प्रतियोगिता में डीफार्मा प्रथम वर्ष की टीम विजयी रही। इनमें विश्वास, दिव्यांक, नजीर, भानू, हर्ष, शावेज ने अच्छा प्रदर्शन किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में बी.फार्मा द्वितीय वर्ष में अंकित प्रथम, सुहाना द्वितीय रही। कैरम प्रतियोगिता में डीफार्मा प्रथम वर्ष के छात्र अब्दुल एवं मोहम्मद शारिक संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे। शतरंज प्रतियोगिता में महिला वर्ग में बीफार्मा चतुर्थ वर्ष की निधि शर्मा महिला वर्ग में और पुरुष वर्ग में बीफार्मा द्वितीय वर्ष के शहजाद प्रथम रहे।

बिजनौर में कृष्णा फार्मेसी कॉलेज में फार्मेसी सप्ताह के तहत क्रीड़ा दिवस शतरंज प्रतियोगिता में - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन