{"_id":"5e77aeb68ebc3e77b5392e71","slug":"boundaries-remain-sealed-police-on-ruckus-bijnor-news-mrt4749042197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमाएं रही सील, चप्पे चप्पे पर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमाएं रही सील, चप्पे चप्पे पर पुलिस
विज्ञापन
सीमाएं रही सील, चप्पे चप्पे पर पुलिस
बिजनौर। जनता कर्फ्यू को सफल बनाने में पुलिस मुस्तैद रही। जिले की सीमाएं सील रही। दूसरे जिलों से आने वाले लोगों की पुलिस ने जमकर खबर ली। वाहनों की सघन चेकिंग की गई। ऐसे लोगों के चालान भी काटे गए।
कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को जिलेवासियों ने अभूतपूर्व समर्थन दिया है। जिलेवासी अपने घरों से बाहर नहीं निकले। सुबह हो, दोपहर या शाम यही हालात देखने को मिले। जिलेवासी तो घरों से बाहर नहीं निकले, लेकिन दूसरे जिले से आने वाले लोगों ने पुलिस की नाक में दम कर दिया। अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली समेत तमाम शहरों में काम करने वाले लोग रविवार को घर लौटे। इनसे अलग भी कुछ लोगों ने दिल्ली की ओर से तो कुछ लोगों ने मुरादाबाद की ओर से जिले में आने की कोशिश की। पुलिस ने जगह जगह चेकिंग बैरियर लगा रखे थे। ऐसे वाहनों को पुलिस ने रुकवा लिया और जमकर खबर ली। वाहनों की तलाशी ली और कागज चेक किए। कागजों में जरा भी कमी मिलने पर चालान काट दिए। पुलिस ने कहा कि पूरे देश में जनता कर्फ्यू लागू है। पुलिस ने कई वाहनों को जिले की सीमा में नहीं घुसने दिया तो कुछ पुलिस की कार्रवाई को देखकर खुद ही लौट गए।
पुलिसकर्मी जिले भर में गश्त करके लोगों से घरों में बैठने की अपील करते रहे। शहर में सुबह बेवजह घूमने निकले लोगों को पुलिस ने घर जाने के लिए कहा। अगर किसी ने नजरअंदाज करने की कोशिश की तो पुलिस ने फिर लाठी का सहारा लिया। एक दो जगह पर पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़कर घर भेजा। शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा ने कहा कि जनता कर्फ्यू की समयसीमा बढ़ा दी गई है। सभी अपने घरों में ही रहें और जनता कर्फ्यू को सफल बनाएं। कोई भी पिकनिक या अन्य मनोरंजन के लिए घर से बाहर न निकले।