फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bought sugarcane 30 crores and paid only 20 crores

गन्ना खरीदा 30 करोड़ का और भुगतान सिर्फ 20 करोड़

Tue, 21 Dec 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bought sugarcane 30 crores and paid only 20 crores
गन्ना खरीदा 30 करोड़ का और भुगतान सिर्फ 20 करोड़
विज्ञापन

बिजनौर। चांदपुर चीनी मिल गन्ना भुगतान करने में गन्ना नीति का पालन करने में इस बार भी पिछड़ रही है। अब तक इस सत्र का 30 करोड़ रुपये का गन्ना खरीदा जा चुका है, लेकिन भुगतान सिर्फ 20 करोड़ रुपये का ही किया है।
चांदपुर चीनी मिल ने पिछले साल 203 करोड़ का गन्ना किसानों से खरीदा था। लेकिन 14 दिन के नियम के अनुसार भुगतान न करने की वजह से किसानों का मिल पर सवा तीन करोड़ से अधिक का बकाया है। इस सीजन में भी मिल द्वारा 14 दिन के अंदर भुगतान करने के नियम के अनुसार मिल को किसानों का 30 करोड़ का भुगतान कर देना चाहिए था, लेकिन मिल ने अब तक केवल केवल 20 करोड़ का भुगतान ही किसानों के खातों में भेजा है।
विज्ञापन

किसान लुधियान सिंह, शीशराम सिंह, अशोक कुमार आदि का कहना है कि मिल समय से भुगतान करने में नाकाम साबित होती है। जरूरत के समय पैसा न मिलने से किसान परेशान रहते हैं और बैंकों से लोन लेने को मजबूर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल के एचआर हैड अतुल सक्सेना ने बताया कि इस बार पिछले सालों के मुकाबले बेहतर भुगतान किया जा रहा है। 27 नवंबर तक खरीदे गन्ने का पैसा किसानों के खातों में भेजा जा चुका है। 30 नवंबर तक का भुगतान करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed