{"_id":"606f45128ebc3ee651745f2a","slug":"both-husband-and-wife-put-duty-in-elections-bijnor-news-mrt533614488","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी दोनों की लगा दी चुनाव में ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति-पत्नी दोनों की लगा दी चुनाव में ड्यूटी
विज्ञापन

बिजनौर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दंपती कर्मचारियों में दोनों के ड्यूटी लगाए जाने से कर्मचारी परेशान हैं। कर्मचारी संगठनों ने जिला निर्वाचन अधिकारी से दंपती कर्मचारियों में एक की ही ड्यूटी लगाने की मांग की है। अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा ने दंपती कार्मिक में से एक की ही ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए थे।
जिले में त्रिस्तरीय पंचायत का चुनाव 19 अप्रैल को होना है। बड़ी संख्या में कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है। अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन में दंपती कार्मिक में से एक ही कर्मचारी की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए थे। निर्देश में कहा गया था कि यदि दंपती कर्मचारियों में दोनों की ड्यूटी लगा दी जाती है तो बच्चों की देखभाल का संकट रहता है। लेकिन बड़ी संख्या में दंपती कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसे लेकर दंपती कर्मचारी परेशान हैं। कर्मचारी संगठनों ने दंपती कर्मचारियों में से एक की ड्यूटी लगाने तथा जिन महिला कर्मचारियों के बच्चे तीन वर्ष से कम आयु के हैं उन्हें भी चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की है।
उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री प्रशांत सिंह, उप्र जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार ने जिला निर्वाचन अधिकारी से दंपती कर्मचारियों की ड्यूटी में एक की ड्यूटी लगाने की मांग की है। दूसरी ओर, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने महिला कर्मचारियों में जिन कर्मचारियों के बच्चे तीन वर्ष से कम आयु के हैं उन्हें भी चुनाव की ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की है।