फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Both great men remembered on the birth anniversary

जयंती पर याद किए गए महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री

Mon, 03 Oct 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Both great men remembered on the birth anniversary
जयंती पर याद किए गए दोनों महापुरुष
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस लाइन में एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पाजंलि दी। पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एएसपी देहात राम अर्ज मौजूद रहे। जजी में जिला जज मदन पाल सिंह, फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश पीके सिंह, एडीजे रामअवतार यादव, एडीजे अवधेश कुमार, एडीजे रामलाल, एडीजे डॉ. विजय कुमार आदि ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पाजंलि दी।
मैराथन रन फॉर हैल्थ का आयोजन
बिजनौर। वीकेआईटी कॉलेज में मैराथन रन फॉर हैल्थ का आयोजन किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वामी डॉ. सुधाकर, गजेन्द्रपाल सिंह, कोमल सिंह, अशोक कुमार सिंह, रामेन्द्र सिंह, एमपीसिंह और क्रीडा अधिकारी जयवीर सिंह ने किया। वीकेआईटी दौड़ मैराथन में सोहित कुमार ने प्रथम स्थान, अनिल सिंह ने द्वितीय स्थान, एवं विनित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उधर एच एम पब्लिक स्कूल में गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वहीं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकर्ता शास्त्री चौक पर एकत्र हुए तथा लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शिवालकलां में भी गायत्री पब्लिक स्कूल में दोनों महापुरुषों को याद किया गया।
विज्ञापन

पैदल मार्च निकाला
नगीना। पूर्व सांसद डॉ यशवंत सिंह के नेतृत्व में गांधी प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण कर बापू को नमन किया। उधर, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष तेजपाल सिंह व पूर्व जिला उपाध्यक्ष फिरोज हैदर के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

चलाया स्वच्छता अभियान
हल्दौर। गांधी जयंती पर सीडी इंटर कालेज में स्थापित यू पी 32 बटालियन के एनसीसी कैडेट्स की ओर से नगर में सफाई अभियान चलाया गया। मेजर रमाशंकर, शुभम शर्मा, यश, गंधर्व, आर्यन, कनिका, तनु, निशिका अनुभव आदि शामिल रहे।
रैली निकाली गई
स्योहारा। व्यापार मंडल के कार्यालय पर जिला महामंत्री भूपेंद्र बॉबी व व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष अरुण वर्मा के नेतृत्व में गांधी जयंती मनाई गई। वहीं
एमक्यू इंटर कॉलेज में जयंती कार्यक्रम हुए। कमान अधिकारी कर्नल जीसी उपाध्याय एवं प्रशासनिक अधिकारी एच वी गुरुंग के दिशा निर्देशन में स्वच्छता से संबंधित एक रैली निकाली गई।

पौधरोपण किया
कोतवाली देहात/किरतपुर/चांदपुर। दयानंद इंटर कॉलेज में प्रबंधक अमन सिंह और प्रधानाचार्य अंजुल कुमार ने गमहात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरपाल चौधरी के साथ ब्लॉक पौधरोपण किया। वहीं चंदक में रामपाल सिंह महाविद्यालय में कार्यवाहक प्राचार्य जितेंद्र सिंह ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित किए। किरतपुर में एमजीएमपी मुस्लिम इंटर कॉलेज और चांदपुर के फादरसन पब्लिक स्कूल में दोनों महापुरुषों को याद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed