{"_id":"615f4e548ebc3e61e84ddb4d","slug":"born-ram-raghurai-congratulations-on-playing-in-awadh-bijnor-news-mrt559695648","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम जन्म लीला का किया मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम जन्म लीला का किया मंचन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्मे राम रघुराई, अवध में बाजे बधाई...
बिजनौर। श्रीरामलीला सेवा समिति बिजनौर के तत्वावधान में बुधवार रात श्रीराम जन्म लीला का मंचन किया गया।
रामलीला का शुभारंभ वीरेंद्र कुमार सिंघल, रजनीश कुमार अग्रवाल व अचल अग्रवाल ने पूजन गणेश पूजन कर किया। राजा दशरथ संतान न होने की चिंता को लेकर गुरु वशिष्ठ के पास जाते हैं। गुरु वशिष्ठ देवी की खीर का प्रसाद चारों रानियों को खिलाते हैं। गुरु वशिष्ठ के आशीर्वाद से दशरथ के चार पुत्रों की प्राप्ति होती है। गुरु वशिष्ठ चारों पुत्रों का नाम राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न रखते हैं। अयोध्या में आनंद छा जाता है। चारों ओर खुशियां मनाई जाती हैं। राजा दशरथ अयोध्या वासियों को उपहारों से सम्मानित करते हैं। आयोजन में समिति संरक्षक व जिला बार के पूर्व अध्यक्ष एसके बबली, संजय अग्रवाल एडवोकेट, संजय गुप्ता एडवोकेट, अध्यक्ष अचल अग्रवाल, राहुल शर्मा, प्रदीप कौशिक, अंकुर गौतम, विनय अग्रवाल, वरुण अग्रवाल एडवोकेट, राजेंद्र गौतम, राहुल गुप्ता आदि ने सहयोग किया।