{"_id":"57756be54f1c1ba95c79ace6","slug":"bordered-to-the-right-of-the-cmo","type":"story","status":"publish","title_hn":"हक के लिए सीएमओ का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हक के लिए सीएमओ का किया घेराव
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में सीएमओ कार्यालय में हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में मल्टी परपज वर्क्स कार्यकर्ताओं ने संविदा बहाल करने, प्रशिक्षण व मानदेय के लिए दूसरे दिन भी सीएमओ का चार घंटे तक घेराव कर नारेबाजी की। सदर विधायक रुचिवीरा के सीएमओ कार्यालय पहुंचने पर उनकी मध्यस्थता में सीएमओ ने छह जुलाई तक का समय मांगा।
बृहस्पतिवार को एमपीडब्ल्यू कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में दोपहर 12 बजे से ही सीएमओ कार्यालय में डेरा डाल दिया। सैकड़ों एमपीडब्ल्यू कार्यकर्ताओं को विरोध देखते हुए सीएमओ डा. मनमोहन अग्रवाल ने पुलिस भी बुला ली। कार्यकर्ताओं ने सीएमओ का चार घंटे तक घेराव कर बंधक बना लिया। उनके समर्थन में भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष लाल सिंह भी रहे। सूचना पाकर सदर विधायक रुचिवीरा सीएमओ कार्यालय पहुंची। उन्होंने सीएमओ से जल्द ही एमपीडब्ल्यू कार्यकर्ताओं की समस्या का समाधान करने को कहा। सदर विधायक की मध्यस्थता में सीएमओ ने छह जुलाई का समय मांग उच्चाधिकारियों से वार्ता कर निष्कर्ष निकालने की बात कही। सचिन विश्नोई, धर्मेंद्र राणा, वरुण राजपूत, मुकेश कुमार, अमित, रिहान, मान सिंह आदि मौजूद रहे।