फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Booths increased in Dhampur Vidhan Sabha constituency, the number increased to 326

धामपुर विधान सभा क्षेत्र में अब बूथों की संख्या 316 से बढ़कर 326 हुई

Sun, 03 Oct 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Booths increased in Dhampur Vidhan Sabha constituency, the number increased to 326
धामपुर विधान सभा क्षेत्र में बढ़े बूथ, संख्या हुई 326
विज्ञापन

धामपुर । जिन पंचायतों में एक बूथ पर 12 सौ से अधिक वोट शामिल है। ऐसे बूथों को अलग किया जा रहा है। जिससे लोगों को वोट डालने में दिक्कत न हो। धामपुर तहसील क्षेत्र में चार विधानसभा शामिल है। इनमें बढ़ापुर और नूरपुर और नहटौर विधान सभा के आंशिक गांव शामिल है। इन सभी विधान सभाओं में करीब 42 बढ़ाये जाने की तैयारी है।

रजिस्टार कानूनगो सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस बार 12 सौ से अधिक मतदाताओं वाले बूथ नई गाइडलाइन के आधार पर बनाए जा रहे है। धामपुर विधानसभा क्षेत्र में अब तक 316 बूथ थे। जो अब बढ़कर 326 हो गए हैं। जो बूथ बढ़े हैं उनमें नंगला गन्ना , नगला नैंसी, धामपुर हुसैनपुर, गज्जूपुरा, आचारजान शेरकोट, जमापुर, वाजिदपुर , रसूलपुर मोहम्मद कुली , फैजुल्लापुर और स्योहारा मिल्कियान शामिल है। वहीं नहटौर विधानसभा में जनता इंटर कॉलेज महुआ, प्राथमिक विद्यालय घोषपुर, प्राथमिक विद्यालय पालीजट्ट, फूलचंदा हीरा, खजुराजट, श्याम नारायण सिंह इंटर कॉलेज नेहटौर में दो बूथ , जैन इंटर कॉलेज नहटौर, प्राथमिक विद्यालय इलाहाबास, प्राथमिक विद्यालय अंबरपुर जाफर , मुजफ्फरपुर , बैरमपुर खजूरी, मंडोरी विप, जसमोरा जनता इंटर कॉलेज बसेड़ा खुर्द शामिल हैं । नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में गांव गोविंदपुर, सदाफल, पित्थापुर, चकमदूदसाहनी, रतनपुरा, दौलताबाद , सहसपुर बीए, सहसपुर प्रथम, रसूलपुर , मकसूदपुर व बूढ़ानंगला शामिल है । बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र में गांव तुरतपुर, झाड़पुरा, नगर पालिका अफजलगढ़, बनियोवाला, मीरापुर मोदी वाला, मलोनी, पुक्खेवाला , कासमपुरगढ़ी, फैजाबाद , परमानंदपुर, इमरतपुर, महेंद्र नगर, न्यादरी, हरपुर, बेरखेड़ा और जयनगर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed