उफान पर नदियां: नदी रपटे पर फंसे लोगों की अटकी थीं सांसें, लोगों ने रस्सियों से निकाले वाहन
Flood in Bijnor : बिजनौर में सभी नदियां उफान पर हैं। वहीं, मंगलवार सुबह नदी रपटे पर कई वाहन फंस गए, जिससे लोगों की सांसें अटक गईं। वहीं, कुछ लोगों ने रस्सियों से वाहनों को बाहर निकाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश होने से भागूवाला की कोटावाली नदी उफान पर रही। जलस्तर बढ़ने से नदी रपटे पर तीन बड़े वाहन फंस गए। नदी रपटे किनारे खड़े लोगों ने रस्सियों से वाहनों को सकुशल बाहर निकाला।
बिजनौर में भागूवाला की कोटावाली नदी का मंगलवार सुबह सात बजे अचानक जलस्तर बढ़ गया। नदी के तेज बहाव के बीच नदी रपटे से आवागमन कर रहे तीन बड़े वाहन फंस गए। वहीं, नदी रपटे किनारे खड़े लोगों ने रस्सियों से दो वाहनों को सकुशल निकाल दिया, जबकि एक वाहन को जेसीबी के माध्यम से निकालना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कोटावाली नदी के उफान को देखते हुए नदी रपटे पर आवागमन को पूर्ण रूप से बंद करा दिया है।
यह भी पढ़ें: आंखों में दहशत के आंसू: बाढ़ से लगातार खराब हो रहे हालात, सामने मौत को देख भयभीत हैं लोग, अफसर हुए अलर्ट
उधर, नजीबाबाद में मालन नदी और गौसपुर में गंगा नदी का भी जलस्तर बढ़ रहा है। मालन नदी के पानी से क्षेत्र की सैकड़ों बीघा जमीन जलमग्न हो गईं।
यह भी पढ़ें: रैपिडएक्स हादसे की बड़ी वजह आई सामने: सपोर्ट होता तो नहीं गिरता चार टन वजनी स्लैब, आठ मजदूर हुए थे घायल
नदी रपटे पर तैनात नहीं थी पुलिस
कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ने के दौरान नदी रपटे पर पुलिसकर्मी तैनात नहीं थे। जिस कारण नदी के तेज बहाव में भी कई वाहनों ने आवागमन करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। डीसीएम समेत कई बड़े वाहनों ने जोखिम उठाकर कोटावाली नदी पर बने क्षतिग्रस्त पुल से आवागमन किया।