{"_id":"6429c5d42ddf418980095031","slug":"books-of-primary-three-classes-did-not-reach-the-schools-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-836-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - प्रारंभिक तीन कक्षाओं की स्कूलों में नहीं पहुंची किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - प्रारंभिक तीन कक्षाओं की स्कूलों में नहीं पहुंची किताबें
Sun, 02 Apr 2023 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
- परिषदीय स्कूलों का नया शिक्षा सत्र एक अप्रैल से हुआ शुरु
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा का सत्र शुरु हो गया है, लेकिन अभी तक परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले शतप्रतिशत छात्र-छात्राओं को किताबें नहीं मिली है। कक्षा एक से तीन तक के छात्र-छात्राओं को किताबें नहीं मिली हैं।
वर्तमान शैक्षिक सत्र में करीब दो लाख 60 हजार छात्र-छात्राओं को शासन से निशुल्क किताबें वितरण होती हैं। इस बार शासन ने नए सत्र से पहले किताबों का प्रकाशन कराकर जिलों को भेज दी है। कक्षा एक से कक्षा तीन तक के छात्र-छात्राओं को अभी तक किताबें नहीं मिली हैं। विभागीय अफसरों का कहना है इन कक्षाओं की करीब एक लाख किताबें कार्यालय में पहुंची है। कक्षा चार से आठ तक की करीब नौ लाख किताबें पहुंच गई। जनपद में कक्षा चार से आठ तक की आई करीब नौ लाख की किताबें स्कूलों में वितरण की जा रही है।
छात्रों के लिए आई किताबें ब्लाॅक स्तर पर बीआरसी कार्यालयों तक पहुंचाई जा रही हैं। वहां से शिक्षक अपने वाहनों से किताबों को स्कूल तक ले जा रहे हैं। आरोप है कि हर साल किताबें भेजने का टेंडर स्कूल तक का होता है, लेकिन बीआरसी कार्यालय से शिक्षक ही ले जाते हैं।
विज्ञापन
--- -- -- कोट
नए शिक्षा सत्र के लिए कक्षा चार से आठ तक के छात्रों के लिए नौ लाख किताबें आ गई हैं, जिन्हें स्कूलों में छात्रों को बांटा जा रहा है। कक्षा एक से तीन तक करीब एक लाख किताबें आ गई। बाकी जल्द आ जाएंगी और वितरित की जाएंगी - जयकरन यादव, बीएसए

-