फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   body was removed from the grave

कब्र से निकाला गया शबनम का शव

Sun, 08 May 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला /बिजनौर Updated Sun, 08 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
body was removed from the grave
ग्राम विलासपुर में शबनम का शव कब्र से निकलवाती पुलिस। - फोटो : amar ujala
बिजनौर के मंडावर में दहेज हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद गांव विलासपुर निवासी महिला शबनम का शव कब्र से निकाला गया। विलासपुर के ग्रामीणों के एतराज जताने पर मृतका के भाई आरिफ ने अन्य रिश्तेदारों के साथ कब्र खोदी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


शबनम पत्नी मोहब्बत अली का शव चार मई को घर में फांसी पर लटका मिला था। मायके वालों की ओर से कोई आपत्ति नहीं जताने पर उसके शव को दफना दिया गया था। इसके बाद मृतका के पिता लतीफ ने शुक्रवार को इस मामले में ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में मृतका के पति मोहब्बत अली, सास सईदा, जेठ जाहिद व अकरम, चचेरे जेठ असलम व जाहिद के बेटे विक्की को नामजद कराया था।
विज्ञापन


शनिवार को नायब तहसीलदार रमेशचंद, थाना प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह, थाना नांगलसोती इंचार्ज वीएम सिंह गांव पहुंचे। उन्होंने गांव वालों से कब्र खुदवाने में सहयोग मांगा, लेकिन सभी ने कब्र खोदने से मना कर दिया। इसके बाद करीब दो बजे मृतका शबनम के भाई आरिफ ने अन्य परिजनों के साथ मिलकर कब्र खोदी और शव का बाहर निकाला। इस दौरान मृतका के ससुराल पक्ष से कोई भी वहां मौजूद नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed